फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   करोलबाग मेट्रो स्टेशन पर मुंबई के एक युवक ने ट्रेन के सामने लगायी छलांग

करोलबाग मेट्रो स्टेशन पर मुंबई के एक युवक ने ट्रेन के सामने लगायी छलांग

Tue, 10 Jul 2018 09:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 Jul 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
करोलबाग मेट्रो स्टेशन पर मुंबई के एक युवक ने ट्रेन के सामने लगायी छलांग
delhi metro

करोलबाग मेट्रो स्टेशन पर सुबह एक युवक ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। समय रहते चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन का रोक दिया। लेकिन टक्कर लगने से युवक मामूली रूप से जख्मी हो गया।

विज्ञापन


उसे इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने छलांग लगाई थी। लेकिन पुलिस की पूछताछ में उसने पैर फिसलने को कारण बताया। घटना के बाद करीब 20 मिनट तक द्वारका-नोएडा रूट बाधित रहा।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सूचना मिली कि करोलबाग मेट्रो स्टेशन पर एक युवक ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही मेट्रो पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब तक मेट्रो कर्मी और सीआईएसएफ के जवानों ने युवक को मामूली रूप से जख्मी हालत में राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती करा दिया था। जांच और पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि युवक मुंबई का रहने वाला है और यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी कर रहा है।

वह अपने पिता के साथ तिमारपुर में रहने वाले एक परिचित के घर आया था। सोमवार को वह किसी काम से करोलबाग गया था। जहां करोलबाग मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर नोएडा जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहा था।

ट्रेन के प्लेटफार्म पर आते वह जैसे ही आगे बढ़ा उसका पैर फिसल गया और वह ट्रैक पर गिर गया। इतने में ट्रेन उससे आकर टकरा गई। वहीं दूसरी ओर घटना के समय वहां मौजूद लोगों ने बताया कि युवक ने ट्रेन के सामने छलांग लगाई थी।


पुलिस ने युवक को उसके पिता के हवाले कर दिया। वहीं दूसरी ओर द्वारका-नोएडा रूट बाधित रहने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 20 मिनट बाद यातायात सामान्य हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed