{"_id":"5c86c4b2bdec2213f41344b4","slug":"151552336050-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी की पांच सड़कें भी बनेंगी ‘स्मार्ट’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी की पांच सड़कें भी बनेंगी ‘स्मार्ट’
Tue, 12 Mar 2019 01:57 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली/लखनऊ। स्मार्ट सिटी के तहत शहर की पांच सड़कें भी ‘स्मार्ट’ बनाई जाएंगी। इन सड़कों का विकास ऐसे होगा कि राहगीरों को अच्छी सुविधाएं मिलें और देखने में भी खूबसूरत लगें।
पिछले दिनों लखनऊ में हुई बैठक में यह तय किया गया कि सबसे पहले उन सड़कों का विकास कराया जाए, जो शहरों के प्रमुख प्रवेश द्वार की तरह हैं। इन सड़कों को ही इस तरह से सजाया-संवारा जाए कि शहर में प्रवेश करते ही राहगीरों को ‘स्मार्ट सिटी’ में प्रवेश करने की अनुभूति कराई जा सके। इस आधार पर ही नगर विकास विभाग ने प्रदेश के सभी 10 स्मार्ट सिटी की प्रमुख 5-5 सड़कों के विकास का खाका तैयार कराया है। अब इन सड़कों का चयन कर काम शुरू कराया जाएगा। इस संबंध में सभी नगर निकायों को निर्देश भेज दिए गए हैं। स्मार्ट बनाने के लिए इन सड़कों बिजली के तार, ट्रांसफार्मर आदि हटाकर केबिल भूमिगत की जाएंगी। राहगीरों के बैठने के लिए बेंच एवं छाया की भी व्यवस्था होगी। जरूरत के मुताबिक सड़कों का चौड़ीकरण, डिवाइडर पर फूल एवं सजावटी पौधे लगाए जाएंगे। पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था के अलावा तेज वाई-फाई की सुविधा भी मिलेगी।