{"_id":"5b98005c867a557ff747de3f","slug":"151536688220-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्से में बच्चों से भरी स्कूली बस के शीशे तोड़े, शिकायत दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्से में बच्चों से भरी स्कूली बस के शीशे तोड़े, शिकायत दर्ज
Updated Tue, 11 Sep 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुस्से में बच्चों से भरी स्कूली बस के शीशे तोड़े
गुरुग्राम। सेक्टर-15 में रोडरेज में बच्चों से भरी एक स्कूली बस पर एक बुजुर्ग कार चालक द्वारा पत्थर फेंके जाने और बस परिचालक से मारपीट की गई। पत्थर फेंके जाने से बस के शीशे टूट गए। आरोप है कि आरोपी ने बस में सवार शिक्षिका से भी अभद्रता की। इस घटना से बस में सवार बच्चे बुरी तरह सहम गए। कुछ बच्चों को मामूली चोटें भी आई हैं। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बच्चे चींखते चिल्लाते दिख रहे हैं। आरोपी की कार का नंबर स्कूल प्रधानाचार्या को दिया गया, जिसके बाद मंगलवार को सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार साउथ सिटी-1 स्थित केआर मंगलम वर्ल्ड स्कूल की रूट नंबर-21 की बस लेकर ड्राइवर सुरेन मंडल सोमवार दोपहर पांचवीं कक्षा तक के 35 बच्चों को छोड़ने के लिए सेक्टर-15 की तरफ जा रहा था। बस में परिचालक रिंकू कुमार व अध्यापिका रीटा भी थीं। बस जब सेक्टर-15 के पास पहुंची तो एक ब्रेजा कार को हल्के से छूते हुए निकल गई। आरोप है कि कार के बुजुर्ग चालक ने कुछ दूर जाकर बस को ओवरटेक कर रुकवाया। बस रुकते ही पत्थर उठाकर शीशे पर मारने शुरू कर दिए। इसमें बस का सामने व साइड का शीशा भी टूट गया। आरोप है कि जब बस परिचालक ने बुजुर्ग को रोकना चाहा तो उसने उसे पीटना शुरू कर दिया। बीचबचाव के लिए आई शिक्षिका से भी बदसलूकी की। आरोपी बाद में कार लेकर फरार हो गया। इसकी जानकारी स्कूल प्रधानाचार्या को दी गई। मामले की जांच कर रहे सहायक उप निरीक्षक प्रवीण ने बताया कि गाड़ी नंबर से आरोपी की पहचान की जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।