{"_id":"5bc38006bdec2269960ba922","slug":"141539538950-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव : कॉलेजों में प्रचार आज से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव : कॉलेजों में प्रचार आज से शुरू
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रसंघ चुनाव : कॉलेजों में प्रचार आज से शुरू
गुरुग्राम। हरियाणा में पहली बार कॉलेजों में हो रहे अप्रत्यक्ष छात्र संघ चुनावों के विरोध के बीच रविवार को जिले में छात्र उम्मीदवारों की छंटनी हो गई। आवेदनों की छंटनी में कई कॉलेजों के नामांकन रद्द हो गए। सोमवार से कॉलेजों में चुनाव प्रचार का दौर शुरू हो जाएगा।
कॉलेजों में छात्र संघ चुनावों को लेकर रविवार को उम्मीदवारों की छंटनी में सेक्टर-34 स्थित डीपीजीआईटीएम कॉलेज में सभी उम्मीदवारों के आवेदन रद्द हो गए। कॉलेज चेयरमैन दीपक गहलोत ने बताया, कॉलेज में छह उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। चुनाव नोटिफिकेशन के आधार पर छंटनी में चार उम्मीदवारों की री-अपीयर और बाकी दो उम्मीदवारों की हाजिरी पूरी नहीं होने से उनके आवेदन रद्द कर दिए गए। जिसके बाद अब कॉलेज में चुनाव के लिए कोई उम्मीदवार ही नहीं बचा है।
वहीं, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर-9 में 39 सीटों पर हुए आवेदन में से 13 सीटों पर आवेदन रद्द हो गए। सेक्टर-14 राजकीय महिला महाविद्यालय में 116 सीटों में से 103 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। सेक्टर-40 लॉ कॉलेज में 51 सीटों पर उतरे उम्मीदवारों में छंटनी प्रक्रिया में किसी का भी नामांकन रद्द नहीं हुआ। राजकीय द्रोणाचार्य महाविद्यालय में 41 सीटों पर हुए आवेदन में से 10 सीटों पर आवेदन रद्द हो गए।
विज्ञापन
आज से शुरू होगा प्रचार : सोमवार से छात्र उम्मीदवार प्रचार शुरू करेंगे। दो दिनों तक चलने वाले चुनाव प्रचार में छात्र नेता वोटिंग को लेकर कॉलेजों के अलावा सोशल मीडिया प्लेटफार्म का भी उपयोग करने की तैयारी कर रहे हैं। एबीवीपी छात्र नेताओं के मुताबिक, व्हॉट्स एप, इंस्टाग्राम पर ग्रुप और पेज बनाकर प्रचार-प्रसार शुरू किया जाएगा।