{"_id":"5bac0795867a557fff730d57","slug":"121538000789-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी बजाकर शहर के लोगों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी बजाकर शहर के लोगों को किया जागरूक
Updated Thu, 27 Sep 2018 03:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग: खुले में शौच रोकने के लिए सीटी बजा किया जागरूक
सबहेड: शहर में लोगों से सामुदायिक शौचालयों के उपयोग के लिए प्रेरित किया
2 अक्तूबर तक करना है शहर को खुले में शौच से मुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। शहर को 2 अक्तूबर तक खुले में शौच से मुक्त करने की कवायद चल रही है। इसके लिए बुधवार से अभियान की शुरुआत हो गई। इसमें शामिल सदस्यों ने बुधवार तड़के शहर के कई प्वाइंट पर सीटी बजाकर सामुदायिक शौचालयों के उपयोग की अपील की।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत बुधवार सुबह नोएडा प्राधिकरण और आदर्श सेवा समिति की ओर से खुले में शौच वाले स्थानों पर सीटी बजाकर जागरूक किया गया। यह अभियान सेक्टर-5, 8, 16, 17, 18, 42, 43, 72, 73 में चलाया गया। सौ से अधिक सदस्यों ने इसमें भाग लिया। सुबह चार बजे प्राधिकरण के सेक्टर-39 कार्यालय में आदर्श सेवा समिति के कार्यकर्ता जमा हुए। यहां से सभी को अलग-अलग सेक्टरों में टीम के साथ खुले में शौच वाले स्थानों पर भेजा गया। सेक्टर-8 में खुले में शौच के लिए जा रहे लोगों से सामुदायिक शौचालयों का प्रयोग करने का आग्रह किया गया। इसके बाद लोगों ने सामुदायिक शौचालयों का प्रयोग किया।
स्कूल में बच्चों ने लिया शपथ
स्कूल लेड टोटल सेनिटेशन (एसएलटीएस) एक्टिविटी के अंतर्गत सेक्टर-5 हरौला स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में खुले में शौच रोकने लिए सवाल-जवाब प्रतियोगिता हुई जिसमें 250 बच्चों ने हिस्सा लिया। सेक्टर-101 प्राइमरी स्कूल और सेक्टर-27 प्राइमरी स्कूल में बाल संसद का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों को स्कूल में साफ-सफाई और घर में शौचालय बनवाए जाने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करने को कहा गया। बच्चों को शपथ दिलाई गई कि वे न खुद खुले में शौच जाएंगे और न ही परिवार में किसी को जाने देंगे।
विज्ञापन
लोगों की हुई काउंसलिंग
जो खुले में शौच के लिए जाते हैं उनकी काउंसलिंग की गई। इस दौरान लोगों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। सेक्टर-81, 88, 104, 106, 107, 108, 127 में कार्यकर्ताओं ने लोगों को खुले में शौच से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। सेक्टर-94, बख्तावरपुर, छपरौली मंगरौली, मोहियापुर, शाहपुर गोवर्धन, सुलतानपुर जेपी, वजीदपुर में स्थानीय लोगों से खुले में शौच न जाने की अपील की गई।