फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   1,200 platforms to be built for feeding stray dogs.

Noida News: लावारिस कुत्तों को खाना खिलाने के लिए बनेंगे 1200 प्लेटफॉर्म

Thu, 18 Jun 2026 08:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
1,200 platforms to be built for feeding stray dogs.
- ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में बनेंगे, करीब 1.8 करोड़ रुपये की आएगी लागत
विज्ञापन

- सोसाइटियों में विवादों को खत्म करने के लिए बनी योजना, समिति तय करेगी जगह

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों और सेक्टरों के बाहर लावारिस कुत्तों को खाना खिलाने के लिए प्राधिकरण करीब 1200 फीडिंग प्लेटफाॅर्म बनाएगा। सोसाइटियों और सेक्टरों में बने बढ़ रहे विवादों को खत्म करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने यह योजना बनाई है। फीडिंग प्लेटफाॅर्म कहां बनाए जाएंगे इसका फैैसला सात सदस्यीय समिति करेगी।
प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक इस पूरी योजना पर 1.8 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह कार्य अलग-अलग चरणों में पूरा होना है। इसके लिए एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिस भी स्थान पर प्लेटफाॅर्म बनेगा वहां प्राधिकरण की ओर से फीडिंग प्वाइंट का बोर्ड भी लगाया जाएगा। लोगों को केवल इसी जगह पर लावारिस कुत्तों को खाना खिलाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार लावारिस कुत्तों को सड़कों के किनारे या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर खुले में खाना नहीं खिलाया जा सकता। वहीं सोसाइटियों में पशु प्रेमियों और अन्य निवासियों के बीच अक्सर इस मामले पर विवाद और पुलिस केस होते रहते हैं। वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार गौतम का कहना है कि फीडिंग प्वाइंट तय करने के लिए एओए, आरडब्ल्यूए और पशु प्रेमियों के साथ बैठकें भी की जा रही हैं। इससे किसी स्थान को लेकर आम सहमति बन सकेगी। जहां आम सहमति नहीं बन पाएगी। वहां जगह इसके लिए गठित की गई सात सदस्यीय समिति करेगी। आवश्यकता के मुताबिक फीडिंग प्वाइंट की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed