फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   उजाला असर

उजाला असर

Mon, 10 Dec 2018 12:19 AM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
उजाला असर
अमर उजाला असर
विज्ञापन

खबर के बाद विभाग सक्रिय
जनऔषधि केंद्र पहुंचीं दवाएं
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में खुले जनऔषधि केंद्र से लगातार निराश लौट रहे मरीजों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें खाली हाथ नहीं लौटना पड़ेगा। अमर उजाला ने रविवार के अंक में ‘जाएं तो जाएं कहां’ शीर्षक की खबर में इस मुद्दे को उठाया था। खबर छपते ही संबंधित विभागों पर असर पड़ा है। इसके चलते जनऔषधि केंद्र में छह स्वास्थ्य परेशानियों से संबंधित दवाएं रविवार शाम तक पहुंच गई हैं। अन्य दवाएं भी जल्द पहुंचाने का आश्वासन मिला है।

गौरतलब है कि रविवार को विशेष पेज पर अमर उजाला ने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी परेशानियों को उजागर किया था। इसमें जनऔषधि केंद्र में दवा न मिलने से परेशान लोगों के महंगी दवाएं खरीदने पर मजबूर होने के मुद्दे को उठाया गया था। इन समस्याओं की जानकारी मिलने के बाद संबंधित विभाग सक्रिय हो गए हैं। जनऔषधि केंद्र संचालक डॉ. मनवीर ने बताया कि समय से अनुमति न मिलने के कारण दवाओं की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। संबंधित विभागों से अनुमति मिलते ही रविवार को छह प्रकार की दवाएं पहुंच गई हैं। अन्य दवाएं भी जल्द ही पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed