{"_id":"5b89596642c792766f1bc277","slug":"111535727974-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम दिन आयकर रिटर्न भरने में छूटा पसीना, ऑनलाइन दाखिल करने में हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम दिन आयकर रिटर्न भरने में छूटा पसीना, ऑनलाइन दाखिल करने में हुई परेशानी
Updated Fri, 31 Aug 2018 09:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुर्माने से बचने के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) फाइल करने वालों के बीच शुक्रवार को होड़ मची रही। वहीं, दिनभर आयकर विभाग का ई-फाइलिंग पोर्टल लोगों के लिए सिरदर्द बना रहा। सरवर पर लोड बढ़ने से ऑनलाइन रिटर्न दाखिल करने में लोगों के पसीने छूट गए।
विज्ञापन
बिना जुर्माना दिए रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त थी। इसके बाद रिटर्न भरने वालों को पांच हजार रुपये तक जुर्माना देना होगा। आयकर रिटर्न ज्यादा से ज्यादा लोग दाखिल करें, इसके लिए इस बार सरकार की तरफ से प्रचार-प्रसार भी काफी किया गया।
विज्ञापन
मोबाइल पर मेसेज और ई-मेल से इसकी लगातार जानकारी दी जा रही थी। अंतिम दिन ऑनलाइन रिटर्न दाखिल करने वालों का बोझ इस कदर बढ़ गया कि ई-फाइलिंग पोर्टल हैंग हो गया। दिनभर लोग रिटर्न दाखिल करने की जद्दोजहद में जुटे रहे। 31 दिसंबर के बाद आयकर रिटर्न दाखिले करने पर विलंब शुल्क के रूप में 10 हजार रुपये जुर्माना चुकाना होगा।
विज्ञापन