{"_id":"5b449b8b4f1c1b84468b5a0a","slug":"111531222923-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित बस्ती के लोग पानी की समस्या से परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित बस्ती के लोग पानी की समस्या से परेशान
Updated Tue, 10 Jul 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलित बस्ती में पेयजल समस्या, समाधान नहीं
तावडू। उपमंडल के गांव छारौड़ा में दलित बस्ती में कई साल से पीने के पानी की दिक्कत बनी हुई है। समस्या के समाधान के संबंध में बस्ती के लोग सरपंच से लेकर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तक पहुंच चुके हैं लेकिन कोई हल नहीं निकला। बस्ती के लोगों ने अब प्रशासन से पेयजल समस्या का निदान कराने की मांग की है।
पंच विनोद, पूर्व पंच रामकिशन, केला, मुन्नी व जगदीश ने बताया कि करीब 10 साल पहले दलित मोहल्ले के निकट पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए पेयजल विभाग द्वारा एक नलकूप लगाया गया था। जिसमें पानी कम होने के कारण पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। करीब दो साल से नलकूप बिल्कुल बंद है। जिसके कारण बस्ती में पानी की समस्या बनी हुई है। रामकिशन का कहना है कि समस्या के बारे में वह सरपंच से लेकर पेयजल विभाग के स्थानीय अधिकारियों तक से मिलकर गुहार लगा चुके हैं।