{"_id":"6a90174ed34d9dd06a054b0b","slug":"11-year-old-aarav-dies-after-falling-from-balcony-of-noida-hyde-park-society-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"17वीं मंजिल से गिरकर 11 साल के बच्चे की मौत: नोएडा की हाइड पार्क सोसाइटी की बालकनी से गिरा आरव, ऐसे हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17वीं मंजिल से गिरकर 11 साल के बच्चे की मौत: नोएडा की हाइड पार्क सोसाइटी की बालकनी से गिरा आरव, ऐसे हुआ हादसा
Thu, 27 Aug 2026 04:25 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 27 Aug 2026 04:25 PM IST
सार
नोएडा में सेक्टर-78 स्थित हाइड पार्क सोसाइटी में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय बच्चे की जान चली गई। बच्चा आर टावर की 17वीं मंजिल स्थित फ्लैट की बालकनी में था। इसी दौरान नीचे खेल रहे अपने दोस्तों से बातचीत करते समय वह अचानक असंतुलित होकर नीचे जा गिरा।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा में सेक्टर-78 स्थित हाइड पार्क सोसाइटी में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय बच्चे की जान चली गई। बच्चा आर टावर की 17वीं मंजिल स्थित फ्लैट की बालकनी में था। इसी दौरान नीचे खेल रहे अपने दोस्तों से बातचीत करते समय वह अचानक असंतुलित होकर नीचे जा गिरा। इसमें उसकी मौत हो गई। कोतवाली सेक्टर 113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि आर टावर के 17वीं मंजिल के फ्लैट में रोहित परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
वह निजी कंपनी में कार्यरत हैं। उनका बेटा आरव बुधवार देर शाम घर की बालकनी में खड़ा था। बताया गया कि इसी दौरान उसने सोसाइटी परिसर में कुछ बच्चों को खेलते देखा। वह बालकनी से ही दोस्तों से बातचीत करने लगा। बातचीत के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह 17वीं मंजिल से नीचे जा गिरा।
विज्ञापन
बच्चे के गिरते ही सोसाइटी में अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग और सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे। परिजन और गार्ड बच्चे को तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आरव की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, हादसे की जानकारी मिलने पर सोसाइटी के लोग भी गमगीन हैं। घटना ने ऊंची इमारतों में रहने वाले परिवारों के सामने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।