फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Students voted for the first time to choose their favorite teacher.

Noida News: छात्रों ने पहली बार वोट देकर चुना अपना पसंदीदा शिक्षक

Thu, 27 Aug 2026 06:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
Students voted for the first time to choose their favorite teacher.
नोएडा के एक, ग्रेनो के तीन, दादरी और बिलासपुर के एक-एक स्कूल में छात्रों ने किया मतदान
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा/ ग्रेटर नोएडा / बिलासपुर। अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह के लिए बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा के तीन और नोएडा, दादरी व बिलासपुर के एक-एक स्कूलों में वोटिंग हुई। अपने प्रिय शिक्षक को चुनने के लिए छात्रों में काफी उत्साह दिखाया। मतदान के लिए स्कूलों में लंबी कतारें लगीं। वोटिंग के बाद छात्रों ने सेल्फी भी ली।

नोएडा के डीयूवी इंटरनेशनल स्कूल में मतदान प्रक्रिया आयोजित की गई। वहीं ग्रेटर नोएडा के ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल नवादा, ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल बिरौंडी व एसेंट इंटरनेशनल स्कूल, डेल्टा-2 में छात्रों ने प्रिय शिक्षक को चुनने के लिए मतदान किया गया। जबकि दादरी के एमएच पब्लिक स्कूल व बिलासपुर के चीती स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में बच्चों ने उत्साह के साथ अपने पसंदीदा शिक्षकों को चुना।
विज्ञापन


एसेंट इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य नैना गुप्ता ने इस पहल की तारीफ करते हुए कहा कि इसे हर साल कराया जाना चाहिए। वहीं ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल बिरौंडी की प्रधानाचार्य आरती कसाना ने कहा कि पहली बार कार्यक्रम में शामिल होकर काफी अच्छा लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






कोट

पहली बार प्रिय शिक्षक को चुनकर अच्छा लग रहा है। - नाव्या, ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल नवादा

इससे लोकतंत्र में वोट की ताकत का पता चला है। - मोहिनी,ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल बिरौंडी
शिक्षकों के सम्मान की पहल हमें चुनाव का मौका देती है। - सपना, एसेंट इंटरनेशनल स्कूल,डेल्टा-2

लोकतंत्र के पर्व की तरह ही अहसास हुआ। - करुणा,एम एच पब्लिक स्कूल

इससे मुझे वोट डालने की प्रक्रिया भी समझ में आई। - गौरी, प. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, चीती।

वोटिंग प्रक्रिया में शामिल होकर अच्छा लगा, प्रिय शिक्षक को चुनने का मौका मिला।- समीर मिश्रा, डीयूवी इंटरनेशनल स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed