फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Irregularities were found during a surprise inspection of the school

Noida News: विद्यालय में औचक निरीक्षण के दौरान पाई गईं अनियमितताएं

Thu, 27 Aug 2026 06:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
Irregularities were found during a surprise inspection of the school
फोटो
विज्ञापन

- स्टाफ की लेट-लतीफी और सफाई का रिकॉर्ड गायब, एसएमसी चेयरमैन ने दिए जांच के आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। क्षेत्र के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगीना-2 में बड़े पैमाने पर फैली अनियमितताओं का मामला गरमा गया है। विद्यालय में अध्यापकों और अन्य स्टाफ की लेट-लतीफी, सफाई व्यवस्था में भारी लापरवाही और पुराने रिकॉर्ड गायब होने की शिकायतों का स्कूल प्रबंधन समिति ने कड़ा संज्ञान लिया है। समिति के चेयरमैन गोविंद और अन्य सदस्यों ने अचानक विद्यालय का दौरा कर औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर की अव्यवस्था और स्टाफ की मनमानी खुलकर सामने आई। चेयरमैन गोविंद ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई अध्यापक और कर्मचारी समय पर विद्यालय नहीं पहुंचे थे। इतना ही नहीं, जब परिसर की सफाई व्यवस्था की जांच की गई, तो शौचालय और पीने के पानी का टैंक बेहद गंदे और बदहाल हालत में पाए गए। हैरानी की बात यह रही कि विद्यालय में सफाई और रखरखाव से जुड़ा पुराना रिकॉर्ड भी गायब मिला।
विज्ञापन


लापरवाह स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी
अनियमितताओं पर कड़ा रुख अपनाते हुए स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन गोविंद ने कहा कि समय पर न आने वाले और अपनी जिम्मेदारियों में कोताही बरतने वाले स्टाफ सदस्यों से तुरंत कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। उन्होंने कहा कि मॉडल संस्कृति स्कूल में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
विद्यालय में सफाई के पुराने रिकॉर्ड गायब होना और स्टाफ का देर से आना गंभीर मामला है। एसएमसी की ओर से शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को इस पूरी लापरवाही की लिखित शिकायत भेजी जा रही है। ऐसे कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।-गोविंद, चेयरमैन (एसएमसी)

-----
बॉक्सः विभाग को भेजे गए कई प्रस्ताव
निरीक्षण के बाद एसएमसी कमेटी ने तुरंत बैठक की और विद्यालय के गिरते शैक्षणिक व प्रशासनिक स्तर को सुधारने के लिए शिक्षा विभाग के नाम कई प्रस्ताव तैयार कर पारित किए।उधर, मामले को लेकर विद्यालय के प्राचार्य सत्यप्रकाश ने कहा कि एसएमसी द्वारा उठाए गए सभी विषयों और शिकायतों पर गंभीरता से ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि कमेटी द्वारा बताई गई सभी समस्याओं का जल्द से जल्द निवारण किया जाएगा और स्टाफ को भी समय पालन के सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं। इस औचक निरीक्षण के बाद स्कूल स्टाफ में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं ग्रामीणों और अभिभावकों ने एसएमसी की इस पहल का स्वागत करते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed