{"_id":"5f08751f8ebc3e63b13aba3e","slug":"11-gram-panchayat-reserved-in-tauru-mewat-news-noi522448024","type":"story","status":"publish","title_hn":"तावडू खंड की 11 ग्राम पंचायत अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तावडू खंड की 11 ग्राम पंचायत अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित
विज्ञापन
अधिकारी की मौजूदगी में ड्रॉ की पर्ची निकालता युवक।
- फोटो : ????? ??? ?????? ?? ????????? ??? ???????? ?? ??? ???????? ???? ??????? ???
तावडू। एसडीएम सतीस कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में 54 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए आरक्षित ड्रॉ निकाला गया। इस दौरान मौजूदा सरपंच व संबंधित ग्राम पंचायतों के गणमान्य लोग समेत पंचायत विभाग के स्थानीय अधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम ने बताया कि हरियाणा पंचायती राज निर्वाचन नियमावली 1994 के नियम 6 के प्रावधान अनुसार सभी ग्राम पंचायतों में सरपंच व पंच पद के चुनाव के लिए ड्रॉ निकाले गए।
तावडू ब्लॉक की 54 ग्राम पंचायतों में से 11 पंचायतों को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है, जिनमें 4 ग्राम पंचायतें अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित की गई है। जबकि 14 ग्राम पंचायतों को सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। शेष पंचायतें सामान्य के लिए रहेगी। इसके अलावा ब्लॉक समिति के 27 वार्डों के लिए भी ड्रॉ निकाले गए, जिनमें वार्ड नंबर 3, 4 और 9 को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। जबकि वार्ड नंबर 5, 8, 14 ,17, 20, 21 और 25 को सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई ग्राम पंचायतें :
ग्राम पंचायत पचगांवा, चीला, सिलखो, पाड़ा, रानियाकी, गोयला, रंगाला, हसनपुर, डिंगरहेड़ी, सूबासेडी व बावला को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। इनमें चार ग्राम पंचायत अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित वर्ग में हैं।