फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   108 ambulance proved to be a boon for a youth injured in a road accident.

Noida News: सड़क हादसे में घायल युवक के लिए वरदान बनी 108 एंबुलेंस

Sat, 19 Sep 2026 09:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
108 ambulance proved to be a boon for a youth injured in a road accident.
एम्बुलेंस में घायल का उपचार
फोटो है
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-57 में हुए भीषण सड़क हादसे में 108 एंबुलेंस सेवा की त्वरित कार्रवाई और समय पर दिए गए प्राथमिक उपचार से 40 वर्षीय मनीष की जान बचाने में मदद मिली। हादसे में मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा बिना देरी के मौके पर पहुंच गई।
जिला एंबुलेंस प्रभारी सत्यवीर सिंह राणा ने बताया कि मौके पर पहुंचते ही एंबुलेंस में तैनात इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) अरविंद कुमार ने उपचार शुरू किया। मरीज की स्थिति स्थिर करने के लिए प्री-हॉस्पिटल केयर दी गई। ईएमटी ने चिकित्सक डॉ. प्रेमचंद से ऑनलाइन चिकित्सीय परामर्श लेकर मरीज को आवश्यक दवाएं दीं।
विज्ञापन

हादसे में हुए रक्तस्राव को रोकने के लिए ब्लड-कंट्रोल बैंडेज और ड्रेसिंग की गई। वहीं, फ्रैक्चर की आशंका को देखते हुए एयर स्प्लिंट लगाया गया। दर्द और एसिडिटी से राहत के लिए आवश्यक इंजेक्शन और दवाएं भी दी गईं। इसके अलावा मरीज के ब्लड प्रेशर और शरीर के तापमान की नियमित निगरानी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में कराया भर्तीः प्राथमिक उपचार के बाद मनीष को सुरक्षित जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया। यहां आपातकालीन सेवाओं के तहत उनका इलाज जारी है। अधिकारियों के अनुसार, समय पर मिले प्राथमिक उपचार और त्वरित चिकित्सा सहायता के बाद मरीज की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed