{"_id":"5b424a1c4f1c1ba5468b553e","slug":"101531071004-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ जवान से पांच लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएफ जवान से पांच लाख ठगे
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
आरपीएफ जवान से पांच लाख ठगे
नोएडा। ग्रेटर नोएडा में फ्लैट दिलाने के नाम पर ठगों ने आरपीएफ के जवान से 5 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने फेज-3 पुलिस से शिकायत की है। बुलंदशहर के जंगीराबाद निवासी मुकेश कुमार वर्तमान में शिकोहाबाद स्टेशन के आरपीएफ मुख्यालय में तैनात हैं। मुकेश का आरोप है कि उनका चचेरा भाई रोहित ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी में रहता है। रोहित ने बताया कि उन्हें यहां पर टू बीएचके फ्लैट सस्ते में मिल जाएगा। रोहित ने उन्हें धर्मेंद्र सिंह बिल्डर से मिलवाया। धर्मेंद्र ने उन्हें बताया कि वह एक प्रोजेक्ट लांच कर रहे हैं। 6 माह में उन्हें पजेशन मिल जाएगा। सिर्फ 7 मंजिल इमारत बनेगी जिसमें 2 बीएचके फ्लैट होंगे। मुकेश बिल्डर के बहकावे में आकर 28 मार्च को सेक्टर-63 स्थित ऑफिस पहुंचे। वहां उन्होंने टू बीएचके के दो फ्लैट बुक कराए और बिल्डर को 5 लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि तीन माह बाद भी बिल्डर की साइट पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।