फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   100 e-buses will run between Noida and Greno in three months

Noida News: तीन माह में नोएडा और ग्रेनो के बीच दौडेंगीं 100 ई-बसें

Sat, 28 Oct 2023 11:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
100 e-buses will run between Noida and Greno in three months
तीन माह में नोएडा और ग्रेनो के बीच दौडेंगीं 100 ई-बसें
विज्ञापन

- एक सप्ताह में प्राधिकरण जारी करेगा आरएफपी, पीपीपी मॉडल होगा संचालन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पब्लिक-प्राइवेट-पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर निजी संचालक 100 ई-बसों का संचालन करेंगे। एक सप्ताह में नोएडा प्राधिकरण की ओर से रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जारी कर दिया जाएगा। इच्छुक एजेंसियों के आवेदन के बाद किसी एक का चयन किया जाएगा। तीन माह में यहां बसें चलनी शुरू हो जाएंगी।
दरअसल, प्रधानमंत्री ई-बस योजना के तहत जिले में 100 ई-बसें लाने की तैयारी है। इसके लिए सेक्टर-90 के डिपो को विस्तार दिया जा रहा है। ई-बसों का संचालन सेक्टर-82 स्थित सिटी बस टर्मिनल से होगा। ई-बसों के लिए 69 स्थानों पर इलेक्टि्रक व्हीकल चार्जर लगाए जा चुके हैं। अभी इनमें से 32 चार्जर काम कर रहे हैं। इन स्टेशनों पर एक साथ 84 वाहनों की बैट्री चार्ज करने की क्षमता है। अधिकारियों के मुताबिक बसों के डिपो और बस टर्मिनल दोनों जगह चार्जिंग स्टेशन की भी सुविधा दी जाएगी। इसका संचालन सुबह पांच बजे से रात 11 बजे तक करने की योजना है।
विज्ञापन


प्राधिकरण का कंसल्टेंट तैयार कर रहा योजना
ई-बसों को चलाने के लिए प्राधिकरण का कंसल्टेंट योजना तैयार कर रहा है। इन बसों का नाम मिडी बसें रखने की संभावना है। योजना तैयार करने के बाद इसे संबंधित एजेंसी के साथ शेयर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 एसी बसों की योजना पहले ही फ्लॉप
नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएमआरसी) की ओर से शहर में 50 एसी बसों की सेवा चलाई गई थी। हालांकि यह योजना फ्लॉप साबित हुईं। यह योजना एनएमआरसी के अलावा प्राधिकरण के लिए घाटे का सौदा साबित हुईं। इसके बाद इसे बंद कर दिया गया। हालांकि मामला अब भी विवादित है। वर्तमान समय में यहां सिटी बस जैसी कोई सेवा नहीं चल रही है। रोडवेज की कुछ बसों के अलावा डग्गामार बसें अलग-अलग रूट पर चलती हैं।


देश के 169 शहर में चलेंगी 10 हजार ई-बसें
देश के 169 शहरों में 10 हजार ई-बसें चलाने की योजना है। इसी योजना के तहत नोएडा-ग्रेटर नोएडा में भी ई-बसें चलाई जाएंगी। इस बाबत नोएडा प्राधिकरण के ट्रैफिक सेल के वरिष्ठ प्रबंधक ने बताया कि सिटी बसों के लिए एक सप्ताह में आरएफपी तैयार कर दी जाएगी। इसका संचालन जल्द से जल्द कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed