फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   10 seats reserved in Punhana block

पुन्हाना खंड की 10 और पिनगवां की 9 पंचायतें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित

Fri, 17 Jul 2020 11:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
10 seats reserved in Punhana block
पुन्हाना/पिनगवां। जिला प्रशासन ने पंचायत चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी है। शुक्रवार को पुन्हाना में एसडीएम वैशाली शर्मा की देखरेख में पुन्हाना खंड की 47 और पिनगवां खंड की 41 ग्राम पंचायतों में अनुसूचित जाति, और वार्डों में पंचों के आरक्षण के लिए ड्रॉ निकाला गया। मौके पर कई गांवों के सरपंच और प्रमुख लोग मौजूद रहे। इस दौरान बताया गया कि पुन्हाना खंड की 10 और पिनगवां की 9 पंचायतें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई है।
विज्ञापन

पुन्हाना के मिनी सचिवालय स्थित हॉल में सुबह 11 बजे पिनगवां खंड और 2 बजे पुन्हाना खंड की पंचायतों के लिए ड्रॉ निकाला गया। पुन्हाना खंड की 10 ग्राम पंचायत अनुसूचित जाति सरपंच के लिए रिजर्व की गई है। ग्राम पंचायत बांधोली, नेवाना, हथनगाँव, झारोकडी, रायपुर, जेवन्त, भूरियाकी, तिरवाड़ा, गोधोला और बिछोर अनुसूचित जाति के सरपंच के लिए रिजर्व की गई है जिनमें से ग्राम पंचायत बांधौली, झारोकडी, रायपुर व गोधोला को अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। सरंपच पद के लिए पुन्हाना खंड की ग्राम पंचायत अमीनाबाद, सीहरी सिहगल्हेड़ी, गुलालता, घीडा, लुहिगाकलां, लाहरवाडी, बादली, राजपुर, पेमाखेड़ा, डूडोली, लफूरी, मढियाकी को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पिनगवां, पापड़ा, सुलतानपुर पुन्हाना, मोहम्मदपुर तेड़, बसई खानजादा, खेड़ली कलां, खानपुर घाटी, हींगनपुर और रहपुआ को अनुसूचित जाति के सरपंच पद के लिए आरक्षित किया गया है। इनमें सुल्तानपुर पुन्हाना, हींगनपुर और पापड़ा पंचायताें को अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। ग्राम पंचातय मुंढेता, शिकरावा, अकबरपुर, मल्हाका, मानोता, रानियाला पटकापुर, मोहलाका, नीमखेड़ा, बाजीदपुर, जालिका और डूंगेजा को सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम वैशाली शर्मा ने बताया कि सरपंच पद के लिए तथा गांवों के वार्डों में अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, महिलाओं के लिए जो आरक्षण निकाला गया उसमें पूरी तरह पारदर्शिता बरती गई। इलाके के पंच, सरपंच व प्रमुख लोगों के सामने यह प्रक्रिया हुई। मौके पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मोहन सिंह, पंचायत अधिकारी नसीम अहमद सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed