फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   10 including Bikanerwala, Honey Money Top fined 16.70 lakh

नोएडा : बीकानेरवाला, हनी मनी टॉप समेत दस पर 16.70 लाख का जुर्माना

Fri, 29 Apr 2022 06:31 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Fri, 29 Apr 2022 06:31 AM IST
सार

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डॉ. नितिन मदान ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-104 में दीपक ठाकुर का हनी मनी टॉप रिटेल है। इसी तरह सेक्टर 104 में अनुराग शर्मा और ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक सेक्टर साइट-4 में विश्वजीत का हनी मनी टॉप रिटेल्स प्राइवेट लिमिटेड है। इन सभी के यहां पैकेजिंग अधिनियम का उल्लंघन पाया गया था। ऐसे में तीनों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन
10 including Bikanerwala, Honey Money Top fined 16.70 lakh
demo pic... - फोटो : Istock

विस्तार

खाद्य पदार्थों के मानकों पर खरा नहीं उतरने के कारण अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) की कोर्ट ने बीकानेर स्वीट्स, बीकानेरवाला, हनी मनी टॉप रिटेल समेत नोएडा- ग्रेनो के 10 संस्थानों पर 16.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। अर्थदंड नहीं देने पर संस्थान से जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डॉ. नितिन मदान ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-104 में दीपक ठाकुर का हनी मनी टॉप रिटेल है। इसी तरह सेक्टर 104 में अनुराग शर्मा और ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक सेक्टर साइट-4 में विश्वजीत का हनी मनी टॉप रिटेल्स प्राइवेट लिमिटेड है। इन सभी के यहां पैकेजिंग अधिनियम का उल्लंघन पाया गया था। ऐसे में तीनों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


सेक्टर-66 नोएडा स्थित किशन बघेल के बीकानेर स्वीट्स से खोया का नमूना लिया गया था, जो मानकों पर खरा नहीं उतरा। ऐसे में संस्थान पर तीन लाख का जुर्माना लगाया गया है। ग्रेटर नोएडा के परी चौक और नोएडा सेक्टर-57 स्थित बीकानेर वाला से पनीर के नमूने लिए गए थे। दोनों ही आउटलेट के नमूने मानक पूरे नहीं कर सके। ऐसे में दोनों पर 3.20-3.20 लाख का जुुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें से 20-20 हजार रुपये दोनों आउटलेट के मैनेजर आशुतोष (परी चौक) और राकेश कुमार (सेक्टर-57) को भुगतान करने होंगे। वहीं, नोएडा के सेक्टर-20 स्थित बालाजी स्वीट्स एंड लस्सी वाले पर तीन लाख का जुर्माना लगाया है। यहां से बेसन के लड्डू का नमूना लिया गया था, जो मानकों पर खरा नहीं उतरा।


आम्रपाली प्रिंसले एस्टेट सेक्टर 76 नोएडा स्थित हांडी मितरां दी के यहां पनीर तय मानकों के हिसाब से नहीं था। इसके मैनेजर और कंपनी पर 3.20 लाख का जुर्माना लगाया गया है। इसी तरह तुगलपुर के पूजा किराना स्टोर पर 25 हजार और नोएडा के मेट्रो अपार्टमेंट सोसाइटी में एक जनरल स्टोर मालिक प्रदीप पर 10 हजार का जुर्माना किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed