फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   0007 number of DH series sold for 5.56 lakhs

5.56 लाख में बिका डीएच सीरीज का 0007 नंबर

Sun, 17 Jul 2022 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
0007 number of DH series sold for 5.56 lakhs
नोएडा। परिवहन विभाग में यूपी-16 डीएच सीरीज का 0007 वीआईपी नंबर 5.56 लाख में बिका है। महिमा चड्ढा ने यह रकम चुकाकर नंबर को अपने नाम किया। इस नंबर का निर्धारित शुल्क 33,333 रुपये रखा गया था। विभाग ने छह जुलाई से डीएच सीरीज की शुरुआत की थी। इस सीरीज में 340 वीआईपी और नॉन वीआईपी नंबरों को जारी किया गया था। इससे पहले 2019 में सर्वाधिक 5.50 लाख, 2020 में 3.52 लाख 2021 में 4.33 लाख रुपये तक नंबर खरीदा जा चुका है।
विज्ञापन

वहीं, डीएच सीरीज के 0001 नंबर लेने के लिए सात लोगों ने पंजीकरण कराया है। इसकी शुरुआती बोली 8 लाख रुपये की लगाई गई है। यह बोली एक निजी कंपनी ने लगाई है, लेकिन वह नंबर नहीं खरीद रही है। यदि पहला बिडर हाथ पीछे खींचेगा, तभी बाकी बचे छह बिडर बोली लगा सकेंगे। ऐसे में इस नंबर पर पेंच फंसा हुआ है। एआरटीओ प्रशासन सियाराम वर्मा ने बताया कि वाहन स्वामियों के लिए हर माह यह सुविधा दी जाती है। इच्छुक लोग इसमें बोली लगाकर नंबर ले जाते हैं। काफी समय बाद जितनी बोली लगाई गई है उतने में ही वाहन स्वामी ने नंबर खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed