फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   noida police wil take hina in police custody on samajwadi party leader's murder

सपा नेता हत्याकांड: हिना को रिमांड पर लेगी पुलिस

Fri, 02 May 2014 03:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 02 May 2014 03:27 AM IST
विज्ञापन
noida police wil take hina in police custody on samajwadi party leader's murder

सपा नेता अनिल यादव की मौत का रहस्य सुलझाने के लिए पुलिस हिना खान को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। मामले की जांच कर रही थाना सेक्टर-20 प्रभारी रीता यादव ने अदालत में उसकी रिमांड लेने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।

विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को थानाध्यक्ष रीता यादव ने जिला जेल लुक्सर जाकर हिना के बयान दर्ज किए। सूत्रों के मुताबिक बयान देने के दौरान हिना ने कई बार अपने आप को बेगुनाह बताने का प्रयास किया। उसके खिलाफ बड़ी साजिश होने की बात कही।
विज्ञापन


इस साजिश में अनिल के साथ रहने वाले उसके नेता व दोस्तों के शामिल होने की बात कही। कई बार उसने बयान बदले। कई बार फूट-फूट कर रोई। बयान के बाद रीता यादव ने रिमांड पर लेने के लिए प्रार्थना पत्र अदालत में दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके मुताबिक बयान में हिना ने कई बातें छुपाने का प्रयास किया है। उसके बयान में घटनास्थल व घटना को लेकर विरोधाभास है। जिससे लिए उसका रिमांड लेना जरूरी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग है जबकि परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की है।

इस बिन्दु पर भी जांच की जा रही है। शक केदायरे में आए कुछ लोगों की तलाश में पुलिस बिजनौर, दिल्ली में छापेमारी कर रही है। उनकी गिरफ्तारी के बाद अनिल यादव की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।


मालूम हो कि सपा नेता अनिल यादव का शव दस दिन पहले सेक्टर-71 के एक जनता फ्लैट में उसके भाई सुनील यादव को संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला था। उस फ्लैट में हिना खान नाम की युवती रहती थी। जो कि अनिल की महिला मित्र थी। जो घटना के बाद से फरार थी और तीन दिन पहले हिना ने अदालत में समर्पण किया था। उसके खिलाफ परिजनों ने हत्या किए जाने का मामला दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed