फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida Police kept waiting for questioning Elvish Yadav did not come

Elvish Yadav: इंतजार करती रह गई पुलिस, नहीं आया एल्विश... फोन पर बताई ऐसी वजह; फाजिलपुरिया से भी होगी पूछताछ

Thu, 09 Nov 2023 10:18 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 09 Nov 2023 10:18 PM IST
सार

रेव पार्टी में सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में नोएडा पुलिस के नोटिस पर एल्विश यादव मंगलवार आधी रात को आया था। तीन घंटे की पूछताछ के बाद उसे दोबारा जांच के लिए बुधवार को बुलाया गया था।

विज्ञापन
Noida Police kept waiting for questioning Elvish Yadav did not come
एल्विश यादव और गायक फाजिलपुरिया - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रेव पार्टी में सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में आरोपी बिग बॉस विजेता एल्विश यादव बुधवार शाम को दोबारा पूछताछ के लिए नहीं आया। नोएडा पुलिस देर रात तक उसका इंतजार करती रही। पुलिस ने फोन पर एल्विश से संपर्क किया तो उसने तबीयत खराब होने की जानकारी दी। 

विज्ञापन

रेव पार्टी में सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में नोएडा पुलिस के नोटिस पर एल्विश यादव मंगलवार आधी रात को आया था। तीन घंटे की पूछताछ के बाद उसे दोबारा जांच के लिए बुधवार को बुलाया गया था। पुलिस के संपर्क करने पर उसने तबीयत खराब होने की बात कही। इसके बाद उसने पुलिस का फोन नहीं उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब इस मामले में हरियाणवी गायक फाजिलपुरिया समेत कई लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस ऐसे लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था आनंद कुलकर्णी ने बताया कि एल्विश यादव को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया था। वह तबीयत खराब होने का हवाला दे रहा है। पुलिस प्रकरण की जांच कर साक्ष्य जुटा रही है। 

विज्ञापन

फाजिलपुरिया से होगी पूछताछ 
गले में सांप वाले एल्विश के वीडियो की जांच में फाजिलपुरिया का नाम आया था। एल्विश ने पूछताछ में भी फाजिलपुरिया के पार्टी में शामिल होने और वहीं पर वीडियो शूट कराने की बात सामने आई थी। नोएडा पुलिस फाजिलपुरिया की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि जल्द ही नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। 

सोशल मीडिया पर छाया रहा तबीयत खराब होने का मुद्दा
सोशल मीडिया पर भी एल्विश यादव की तबीयत खराब होने की खबरें चल रही हैं। बताया गया है कि एल्विश यादव के स्वास्थ्य की जांच अस्पताल में की गई है। नोएडा पुलिस भी अस्पताल की रिपोर्ट के बारे में पता लगा रही है। मामले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लोगों ने खूब कमेंट किए हैं। 

बेंगलुरु या जयपुर में होगी विष की जांच 
पुलिस ने चारो संपेरों के पास से नौ सांप के साथ साथ जहर भी बरामद किए थे। पुलिस जहर जांच करने के लिए अत्याधुनिक लैब में भेजेगी। बताया जा रहा है कि विष की जांच बेंगलुरु स्थित हॉकिंग इंस्टीट्यूट में कराई जा सकती है। वहीं जयपुर के एक लैब में भी विष की जांच कराने की बात चल रही है।
 

पांचों आरोपियों की 54 घंटे की पीसीआर मिली, आज से होगी पूछताछ
सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में गिरफ्तार सपेरे और राहुल समेत पांचों आरोपियों की 54 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) मिली है। सूरजपुर कोर्ट ने गुरुवार शाम को यह आदेश जारी किया है। रिमांड शुक्रवार सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी। इसके लिए पुलिस टीम बना दी गई है। गठित टीम सुबह 10:00 बजे से आरोपियों से पूछताछ शुरू कर देगी। पांचों आरोपियों से अलग-अलग टीम पूछताछ करेगी। जिसके बाद आरोपियों को आमने-सामने बिठाकर भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस रिमांड की अवधि में एल्विश को नोएडा बुलाकर आरोपियों के साथ आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed