फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   noida police fears by traders

मौन जुलूस देख फूल गए पुलिस अफसरों के हाथ-पांव

Sat, 10 May 2014 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 10 May 2014 11:03 PM IST
विज्ञापन
noida police fears by traders

व्यापारियों ने शनिवार सुबह मौन जुलूस निकाला और थाना परिसर में भी गए, लेकिन इतनी भीड़ देखकर अधिकारियों के चेहरे पीले पड़ गए। लेकिन चंद ही मिनट में मामला शांत हो गया।

विज्ञापन


दरअसल, दनकौर में पूर्व प्रबंधक हत्याकांड मामले में शनिवार की सुबह तक कस्बे का माहौल शांत हो गया था तो पुलिस अधिकारी भी थाने में बैठकर आराम फरमा रहे थे।
विज्ञापन


अचानक दनकौर के करीब डेढ़ हजार व्यापारियों की भीड़ थाने में घुस आई तो डीआईजी समेत अन्य अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए कि इतने लोग अचानक क्यो आ गए। लेकिन व्यापारियों द्वारा मौन जुलुस निकाला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी थाने के मेन गेट से प्रवेश करके पीछे वाले गेट से शांतिपूर्वक निकल गए। इसके बाद ही अधिकारियों की सांस में सांस आई।

व्यापारियों का कहना है कि पुलिस को उनकी अक्षमता का अहसास दिलाने के लिए थाने से मौन जुलुस निकाला गया था। जिससे उन्हें कुछ शर्म आए और अपराध पर लगाम लगा सके और बदमाशों की गिरफ्तारी कर सके। लेकिन पुलिस अधिकारियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा और वह थाने में ही जमे रहे।


भीड़ से जान बचाकर भागी पुलिस
शुक्रवार रात को पूर्व प्रबंधक हत्याकांड के बाद गुस्साई भीड़ थाने में घुस आई। व्यापारियों ने बाहर खड़ी दो पीसीआर समेत करीब आठ वाहनों को आग के हवाले कर दिया और थानाप्रभारी के दफ्तर को भी आग लगाने का प्रयास किया। लेकिन आग बाहरी खिड़कियों तक ही सीमित रह गई। थाने में मौजूद तीन सिपाहियों ने थाने का चैनल अंदर से बंद कर दिया। जिससे थाने के अंदर का रिकार्ड और हथियार नष्ट होने से बच गए। जबकि जो कर्मचारी बाहर थे वह दीवारों को फांदकर भागे ओर जान बचाई। व्यापारियों ने देखा कि एक सीओ भी वहां पर मौजूद थे, जिससे व्यापारी नाराज थे। सीओ को देखकर व्यापारी उसके पीछे भागे तो वह भी दीवार फांदकर भागे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed