{"_id":"5c6a6ec0bdec2213dd6dbfa7","slug":"noida-police-cop-killed-in-road-accident-was-going-in-search-of-crooks","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों को पकड़ने जा रहे थाना प्रभारी की सड़क हादसे में संदिग्ध मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों को पकड़ने जा रहे थाना प्रभारी की सड़क हादसे में संदिग्ध मौत
Mon, 18 Feb 2019 05:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 18 Feb 2019 05:48 PM IST
विज्ञापन
पुलिस पीसीआर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के थाना सेक्टर 20 में तैनात एक थाना प्रभारी की रविवार देर रात बिसरख क्षेत्र के तिगरी गांव के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बदमाशों की तलाश में तिगरी क्षेत्र गए थे।
विज्ञापन
नगर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 20 के अट्टा थाना प्रभारी दारोगा हरि राज सिंह (51) रविवार रात बदमाशों की तलाश में थाना बिसरख के तिगरी गांव की तरफ गए थे। वह अपनी कार से तिगरी गांव के पास पहुंचे ही थे कि एक अज्ञात वाहन चालक ने तेज गति से लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी कार में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और सोमवार सुबह उन्हें पुलिस लाइन में अंतिम सलामी दी गई।
विज्ञापन
मृतक उप- निरीक्षक हरि राज सिंह मूल रूप से जनपद मुजफ्फरनगर के तेतावी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे।