फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida: Huge uproar to save the stray dog that bit a child

Noida: बच्चे को काटने वाले लावारिस कुत्ते को बचाने के लिए जमकर हंगामा, पकड़ने पहुंची टीम का विरोध

Thu, 21 Aug 2025 06:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 21 Aug 2025 06:17 AM IST
सार

सोसाइटी के प्रवेश द्वार पर भीड़ जुट गई। रात 10 बजे शुरू हुआ हंगामा दो बजे तक चलता रहा। पुलिस ने दोनों पक्षों से बात की। इसके बाद टीम को अंदर भेजा गया। लावारिस कुत्ते को पकड़ा नहीं जा सका।

विज्ञापन
Noida: Huge uproar to save the stray dog that bit a child
file pic

विस्तार

सेक्टर-110 की लोटस पनाश सोसाइटी में मंगलवार रात लावारिस कुत्ते को पकड़ने पहुंची टीम के विरोध में डॉग लवर्स खड़े हो गए। सोसाइटी के प्रवेश द्वार पर भीड़ जुट गई। रात 10 बजे शुरू हुआ हंगामा दो बजे तक चलता रहा। पुलिस ने दोनों पक्षों से बात की। इसके बाद टीम को अंदर भेजा गया। लावारिस कुत्ते को पकड़ा नहीं जा सका।

विज्ञापन


सोसाइटी में 17 अगस्त को बच्चे को लावारिस कुत्ते ने काट लिया था। निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में आए दिन लावारिस कुत्ते लोगों को काट रहे हैं। नोएडा प्राधिकरण से कुत्ते को पकड़ने के लिए शिकायत दी गई थी। इस पर टीम पहुंची थी। टीम जैसे ही पहुंची डॉग लवर्स ने सोशल मीडिया पर सभी कुत्तों को पकड़ने के लिए टीम आने की सूचना प्रसारित कर दी। इससे कुछ ही देर में सैकड़ों डॉग लवर्स सोसाइटी के बाहर और सेक्टर के गेट पर पहुंच गए। इस दौरान खूब हंगामा हुआ।
विज्ञापन


इस दौरान सोसाइटी का प्रवेश द्वार बंद कर दिया गया। पुलिस पहुंची और लोगों से बात की। कुत्ते को पकड़ने पहुंची टीम को सोसाइटी के अंदर भेजा। करीब दो बजे तक अभियान चला लेकिन कुत्ता पकड़ में नहीं जा सका। डॉग लवर्स भी दो बजे तक सोसाइटी के गेट पर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारे यहां करीब 35 लावारिस कुत्ते हैं। पिछले दिनों दो-तीन कुत्ते काटने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कुत्ते को लेने जब टीम पहुंची तो डॉग लवर्स आ गए और अफवाह फैला दी कि सभी कुत्तों को ले जाने के लिए टीम आई है। इस दौरान पुलिस बुलानी पड़ी लेकिन टीम कुत्ते को ले नहीं जा सकी।
 -केशव मित्तल, एओए अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed