फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida: fake notes found in Kotak Mahindra Bank, police file case

नोएडा : बैंक में निकले चार साल पुराने नकली नोट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा 

Wed, 27 May 2020 10:38 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 27 May 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Noida: fake notes found in Kotak Mahindra Bank, police file case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File

नोएडा सेक्टर 18 स्थित कोटक महिंद्रा बैंक में नकली नोट निकलने के मामले में बैंक अधिकारी की तरफ से कोतवाली सेक्टर 20 में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मामला साल 2016 का है और पुलिस को बताया गया कि सेक्टर 18 स्थित ब्रांच में ₹10 से लेकर ₹1000 के कुछ नकली नोट मिले थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सेक्टर -18 के अंसल आर्केड में कोटक महिंद्रा बैंक का ब्रांच है और इसका नोडल बैंक गाजियाबाद के नवयुग मार्केट में है। बैंक के ऑपरेशन मैनेजर विशाल कश्यप ने मुकदमा दर्ज कराया है कि वर्ष 2016 में सेक्टर 18 वाले ब्रांच में 1000, 500, 100, 50,20 और 10 के कुछ नकली नोट मिले थे।
विज्ञापन


बैंक की तरफ से बताया गया कि यह नकली नोट बैंक में कहां से आए इसका पता नहीं चल पाया है। कोतवाली सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बैंक की तरफ से शिकायत मिलने पर इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed