फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida: 12 Fall Ill After Eating Momos; 9 Belong to the Same Family

Noida: चटपटे स्वाद का कड़वा अंजाम, सड़क किनारे ठेले पर बिक रहे मोमोज खाने से 12 बीमार; 9 लोग एक ही परिवार के

Fri, 27 Mar 2026 01:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 27 Mar 2026 01:04 AM IST
सार

प्राथमिक उपचार के बाद नौ लोगों को छुट्टी दे दी गई। जबकि तीन बच्चों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Noida: 12 Fall Ill After Eating Momos; 9 Belong to the Same Family
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram

विस्तार

दादरी में सड़क किनारे ठेले पर बिक रहे मोमोज खाने के बाद 12 लोग अचानक बीमार पड़ गए। मरीजों में 9 लोग एक ही परिवार के हैं। उल्टी, पेट दर्द और बुखार की शिकायत के साथ सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां हड़कंप मच गया। प्राथमिक उपचार के बाद नौ लोगों को छुट्टी दे दी गई। जबकि तीन बच्चों का इलाज चल रहा है। वहीं सूचना मिलने पर खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन मौके पर ठेली वाला नहीं मिला। जिसके बाद टीम घर पहुंची और मोमोज का एक नमूना लेकर जांच को भेजा है।

विज्ञापन


नगरपालिका परिषद् के वार्ड नंबर-14 के सभासद आरिफ के परिवार के बच्चे बुधवार शाम जीटी रोड स्थित रॉयल स्पेशल मोमोज स्टॉल से मोमोज खरीद कर घर लाए थे। घर के सभी सदस्यों ने मोमोज खाए, लेकिन कुछ देर बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। सभी को उल्टी-दस्त व पेट दर्द की शिकायत हुई।
विज्ञापन


रात में एक निजी डॉक्टर को दिखाया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर बृहस्पतिवार को सभी को दादरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां पर तीन और लोग भर्ती थे। उपचार के बाद 9 लोगों को छुट्टी दे दी गई। जबकि तीन बच्चें अभी अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. रविंद्र ने बताया कि जांच में फूड पॉइजनिंग मिली है। अस्पताल में कुल 12 लोग भर्ती हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नहीं लगा मोमोज का स्टॉल : पीड़ित परिवार के लोगों का कहना है कि सभी ने वेज मोमोज का सेवन किया था और कुछ समय बाद ही तबीयत बिगड़ने लगी। घटना के तुरंत बाद संबंधित मोमोज विक्रेता दुकान बंद कर मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। दुकानदार के पकड़े जाने के बाद ही मोमोज खरीदकर लाने या खुद बनाने का मामला खुल पाएगा।


खाद्य एवं औषधि विभाग ने की जांच शुरू : खाद्य विभाग के एफएसओ विशाल ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम सोशल मीडिया से जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे लकिन उन्हें स्टॉल नहीं मिला। विक्रेता बच्चे की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण घर चला गया था। उसके पास से मिले मोमोज का एक नमूना लेकर जांच को भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed