{"_id":"e5f3066a0af5c46ce43868412c044613","slug":"no-time-for-marriage-from-24-to-november-3-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 नवंबर नहीं 24 से हैं विवाह मुहूर्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 नवंबर नहीं 24 से हैं विवाह मुहूर्त
नेहा राय / अमर उजाला, वैशाली
Updated Thu, 30 Oct 2014 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देव उठावनी एकादशी पर चार माह बाद देव तो आंखें खोलेंगे लेकिन शादी-विवाह के शुभ मुहूर्त के लिए लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
ज्योतिषियों का मानना है कि जब तक सूर्य तुला राशि से वृश्चिक में प्रवेश नहीं करेंगे तब तक विवाह योग आरंभ नहीं होंगे। इसके अलावा शुक्र और गुरु भी अस्त हैं। यह दोनों ग्रह सुखमय दांपत्य के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं।
हर बार दिवाली बाद देवउठावनी एकादशी आने के बाद मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। इस बार स्थित अलग है। तीन नवंबर को एकादशी लगने के बाद भी शादियाें के शुभ मुहूर्त 25 नवंबर के बाद शुरू होंगे।
विज्ञापन
हालांकि तीन नवंबर को शहर में खूब शादियां हैं लेकिन जो लोग कुंडली और मुहूर्त मानते हैं उन्होंने 25 नवंबर के बाद ही तिथि रखी है। पं. देवेंद्र शास्त्री ने बताया कि विवाह के लिए गुरु और शुक्र का उदय होना जरूरी है।
विज्ञापन
इस बार की देवउठावनी एकादशी के बाद भी दोनों ग्रह 21 नवंबर तक अस्त हैं। यदि इन दोनों में से कोई एक भी प्रबल होता तो वैवाहिक कार्य शुरू हो जाते, 22 नवंबर से मांगलिक कार्य शुरू किए जा सकते हैं।
तुलसी विवाह पर भी मुहूर्त नहीं
घर में कई शादियां तुलसी विवाह के दिन हुई हैं। बहन की शादी इसी दिन होनी थी। लेकिन इस बार मुहूर्त नहीं होने से तारीख आगे बढ़ानी पड़ी।-शिवांगी, निवासी वैशाली सेक्टर-3
बेटे की शादी एकादशी के दिन करनी थी। मुहूर्त न होने से 2015 में तुलसी विवाह के दिन शादी होगी। अगले वर्ष तक विवाह की तिथि बढ़ा दी है।-कमला देवी, वसुंधरा सेक्टर-10
विवाह के मुहूर्त
नवंबर- 24, 25, 26, 27, 30
दिसंबर- 6,7 और 15