फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   No relief from pollution even due to drizzle in Delhi cold will increase due to clouds

Weather Update: दिल्ली के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी, आबोहवा में कुछ सुधार, IGI एयरपोर्ट से फ्लाइट्स डायवर्ट

Mon, 27 Nov 2023 10:21 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 27 Nov 2023 10:21 PM IST
सार

मंगलवार को भी दिल्ली में प्रदूषण से राहत की उम्मीद नहीं है। आशंका है कि दिल्ली में अगले छह दिनों तक प्रदूषण का स्तर बेहद खराब श्रेणी में रहेगा

विज्ञापन
No relief from pollution even due to drizzle in Delhi cold will increase due to clouds
दिल्ली में रात में हुई बूंदाबांदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के कुछ इलाकों में सोमवार को सुबह के बाद रात में फिर बूंदाबांदी हुई। इससे रात होने तक ठंड बढ़ने के साथ अबोहवा में भी कुछ सुधार हुआ है। वहीं मौसम बिगड़ने के कारण आईजीआई एयरपोर्ट पर हवाई सेवाओं बाधित होने की वजह से दिल्ली आने फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है। एयरपोर्ट के सूत्रों के मुताबिक, 16 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है। सोमवार को दिल्ली का एक्यूआई 400 के करीब रहा, जो बेहद खराब श्रेणी है। वहीं आधी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी को पार कर गया है। मंगलवार को भी दिल्ली में प्रदूषण से राहत की उम्मीद नहीं है। आशंका है कि दिल्ली में अगले छह दिनों तक प्रदूषण का स्तर बेहद खराब श्रेणी में रहेगा। सोमवार को दिल्ली का प्रदूषण स्तर पूरे एनसीआर में सबसे ज्यादा रहा। 

विज्ञापन

भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के मुताबिक सोमवार को प्रमुख सतही हवा 16-04 किमी प्रति घंटे की गति के साथ पूर्वोत्तर-पूर्व दिशाएं से चली। सुबह आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद दिल्ली के कुछ इलाकों में बहुत हल्की बूंदाबांदी हुई। बारिश के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। मंगलवार को हवाओं की दिशाएं बदलकर दिल्ली में प्रमुख सतही हवा पूर्वोत्तर दिशा से 04 किमी प्रति घंटे की गति से चलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि शाम और रात के समय हवा शांत रहेगी। हवाओं के अभाव में प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है। मंगलवार को सुबह के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे वहीं उथले से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रह सकता है जो प्रदूषण स्तर को बढ़ा सकता है। संस्थान के मुताबिक सोमवार को वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रही। 30 नवंबर तक वायु गुणवत्ता में कोई सुधार की उम्मीद नहीं और यह बेहद खराब श्रेणी में रहने की आशंका है। अगले 6 दिनों की बात करें तो वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रहने की आशंका बनी हुई है। 

16 उड़ानों को किया गया डायवर्ट
एयरपोर्ट के सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में खराब मौसम के कारण, 18.00 बजे से 19.00 बजे के बीच नौ उड़ानों को राजधानी से डायवर्ट किया गया। जिसमें जयपुर के लिए (10), लखनऊ (03) और अहमदाबाद (01), अमृतसर (02) के लिए डायवर्ट किया गया है।

विज्ञापन

दिल्ली सबसे ज्यादा प्रदूषित 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में दिल्ली सबसे ज्यादा प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 395 दर्ज किया गया है। जबकि गाजियाबाद में 300, ग्रेटर नोएडा में 361, गुरुग्राम में 311, फरीदाबाद में 364 और नोएडा में 334 एक्यूआई दर्ज किया गया। 

आधी दिल्ली में गंभीर हुआ प्रदूषण 
सोमवार को आधी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर गंभीर स्तर पर रहा। कई जगहों पर स्थिति खतरनाक रही। यहां प्रदूषण का स्तर 450 को पार कर गया। बोर्ड के मुताबिक सोमवार को अलीपुर में एक्यूआई 415, डीटीयू में 402, आईटीओ में 439, आरके पुरम में 415, पंजाबी बाग में 443, नार्थ कैंपस में 407, नेहरू नगर में 422, पटपडगंज में 401, अशोक विहार में 448, सोनिया विहार में 434, जहांगीरपुरी में 428, रोहिणी में 426, विवेक विहार में 419, नजफगढ़ में 401, ओखला में 404, वजीरपुर में 452, बवाना में 444 और मुंडका में 457 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed