{"_id":"62184f1094074167fd120a01","slug":"no-drinking-water-supply-in-new-delhi-and-other-areas-on-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरी खबर: आज नई दिल्ली समेत कई इलाकों में ठप रहेगी पानी की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरी खबर: आज नई दिल्ली समेत कई इलाकों में ठप रहेगी पानी की सप्लाई
Fri, 25 Feb 2022 09:08 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 25 Feb 2022 09:08 AM IST
सार
नई दिल्ली समेत कई इलाकों में शुक्रवार को पानी नहीं आएगा। दिल्ली जल बोर्ड ने सलाह दी है कि जरूरत के अनुसार पर्याप्त मात्रा में पानी जमा कर लें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
नई दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, मध्य दिल्ली समेत कई अन्य इलाकों में आज पेयजल आपूर्ति नहीं होगी। इन इलाकों में चंद्रावल स्थित जल शोधक संयंत्रों से पेयजल आपूर्ति की जाती है। यह दोनों संयंत्रों के बीच शुक्रवार को इंटरकनेक्शन किया जाएगा। लिहाजा यह संयंत्र बंद रहेंगे। दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार चंद्रावल स्थित दोनों जल शोधक संयंत्रों में शुक्रवार को उत्पादन बंद रहेगा।
विज्ञापन
इस कारण नई दिल्ली के तमाम इलाकों के अलावा उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस, हिंदू राव अस्पताल, कमला नगर, शक्ति नगर और मध्य दिल्ली के करोल बाग, पहाड़गंज पुराना और नया राजिंदर नगर, पटेल नगर (पूर्व और पश्चिम), बलजीत नगर, प्रेम नगर, इंद्रपुरी एवं उनके आसपास के क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति नहीं होगी।
विज्ञापन
इसके अलावा दिल्ली छावनी एवं दक्षिणी दिल्ली कई इलाकों में भी शुक्रवार को पानी नहीं आएगा। दिल्ली जल बोर्ड ने इन इलाकों के निवासियों को सलाह दी है कि वे अपनी आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त मात्रा में पानी जमा करें। पानी की कमी होने पर वे टैंकर मंगा सकते हैं। जल बोर्ड ने प्रभावित रहने वाले इलाकों के आसपास पम्पिंग स्टेशनों पर टैंकरों की व्यवस्था की है।
विज्ञापन