देश के इस बड़े स्टेशन पर पीने के पानी को तरसते हैं यात्री..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधुनिक रेलवे स्टेशन की श्रेणी के लिए कवायद कर रहे साइबर सिटी के रेलवे स्टेशन पर यात्री पीने को पानी को तरस रहे हैं। प्लेटफार्म पर भी पानी का इंतजाम नहीं है।
स्टेशन पर यात्रियों को मिनरल वाटर की सुविधाओं के लिए लगाई गई वाटर वेंडिंग मशीनें सालभर बाद भी बंद पड़ी हैं। ऐसे में मजबूरन यात्रियों को पानी की बोतलें खरीदकर गुजारा करना पड़ रहा है।
दिल्ली से वाया गुरुग्राम गुजरात, राजस्थान समेत कई राज्यों के लिए 50 से ज्यादा ट्रेनों का संचालन होता है। यहां से सुपरफास्ट शताब्दी ट्रेन के अलावा राजधानी, डबल डेकर समेत दर्जनों एक्सप्रेस ट्रेनों का आवागमन होता है।
स्टेशन से प्रतिदिन 80 हजार यात्री यात्रा करते हैं। इतने बड़े रेलवे स्टेशन के बावजूद यहां पर यात्रियों के पीने के पानी का इंतजाम नहीं है।
यात्री गजानंद सोनी ने बताया कि वह बीकानेर इंटरसिटी एक्सप्रेस से आ रहे हैं। प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पानी पीने के लिए उतरे तो उन्हें पीने का पानी तक नहीं मिला। पानी की मशीन भी बंद मिली जिससे उसे खरीदकर पानी पीना पड़ा।
महिला यात्री इंद्रा देवी ने बताया कि पिछले एक साल से स्टेशन पर यही परेशानी झेल रही हैं जब भी कहीं जाना होता है तो घर से पानी लेकर आते हैं।
'वेडिंग मशीनों को लेकर रेलवे की तरफ से एक कंपनी को ठेका दिया हुआ है उसी के कर्मचारी इनका संचालन करते हैं। हालांकि, प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पानी के इंतजाम को लेकर फिलहाल निर्माणकार्य चल रहा है। जल्द ही इसे दुरुस्त कर दिया जाएगा।' - एसके मीणा, स्टेशन अधीक्षक