फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   No bullets were no longer afraid to counsel, to gangster arrested.

गोलियां चलीं पर नहीं डरे वकील, गैंगस्टर को दबोचा

Mon, 13 Jul 2015 01:33 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 13 Jul 2015 01:33 PM IST
विज्ञापन
No bullets were no longer afraid to counsel, to gangster arrested.

वकील धनेश कुमार चेन लूटकर भाग रहे दो लुटेरों से भिड़ गए। बदमाशों के कई राउंड फायरिंग करने पर भी वे डरे नहीं, एक बदमाश को उन्होंने तमंचे और बाइक समेत दबोच लिया।

विज्ञापन


धुनाई कर कविनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया, जबकि लुटेरे का साथी चेन लेकर गोलियां चलाता हुआ भाग गया। यह वारदात रविवार शाम करीब पांच बजे पॉश कॉलोनी राजनगर सेक्टर-7 डी-ब्लाक में हुई।
विज्ञापन


पुलिस जांच में पता चला कि दोनों बदमाश सिहानी गेट कोतवाली के गैंगस्टर हैं। पकड़े गए बदमाश से बाइक, तमंचा और कारतूस मिले हैं।

राजनगर सेक्टर-7 डी-ब्लाक निवासी वकील धनेश कुमार ने बताया कि वे मोबाइल पर बात करते हुए घर से निकले ही थे कि बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से करीब साढ़े तीन तोले सोने की चेन तोड़ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पीछा कर धक्का देकर बदमाशों को गिरा दिया। बदमाशों ने उन पर फायरिंग की। वे बाल-बाल बच गए। गोलियों की आवाज सुनकर लोग जमा होने लगे तो बाइक पर पीछे बैठा चेन तोड़ने वाला बदमाश फायरिंग करता हुआ चेन लेकर भाग गया, जबकि बाइक चला रहे बदमाश को उन्होंने दबोच लिया। इस दौरान भीड़ लग गई।

लोगों ने बदमाश को धुना। कविनगर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे थाने ले गई।  एसएचओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश आनंद उर्फ नंदू है।

मुरादनगर का रहने वाला है। इस पर 20 से ज्यादा लूट-चोरी केकेस दर्ज हैं। सिहानी गेट कोतवाली का गैंगस्टर है। इसका फरार साथी अजय है, जो उदलनगर का रहने वाला है। वह भी गैंगस्टर है। उसकी तलाश की जा रही है। दोनों तीन महीने पहले लूट में जेल गए थे।

बाइकर्स ने लूटा युवक का मोबाइल
राजीव कालोनी में शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने युवक का मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने शिकायत लेकर बाइकर्स की तलाश शुरू कर दी है। राजीव कालोनी में रंजन तिवारी परिवार के साथ रहते हैं।

शनिवार रात करीब आठ बजे वह सामान लेने घर के पास की दुकान पर जा रहे थे। इस दौरान उनके मोबाइल पर उनके भाई की कॉल आयी। फोन पर बात करते हुए वह कालोनी की बाहर की सड़क पर पहुंच गए।


पीछे से काले रंग की बाइक पर आए दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल लूट लिया। रंजन का शोर सुनकर वहां आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। कुछ युवकों ने बाइक पर बदमाशों का पीछा किया, मगर वे भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed