फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nizamuddin Markaz investigator constable found corona positive

निजामुद्दीन मरकज की जांच से जुड़ा सिपाही कोरोना पॉजिटिव

Wed, 29 Apr 2020 04:20 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 29 Apr 2020 04:20 AM IST
विज्ञापन
Nizamuddin Markaz investigator constable found corona positive
निजामुद्दीन मरकज का एक दृश्य (फाइल फोटो) - फोटो : जी पाल

निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी मरकज मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की टीम भी कोरोना की चपेट में आ गई है। टीम का एक सिपाही पॉजिटिव पाया गया है। वह अपराध शाखा के अन्य पुलिसकर्मियों व अफसरों के साथ पहले दिन मरकज में स्थित बंगले वाली मस्जिद में गया था। टीम के 14 सदस्यों को सेल्फ क्वारंटीन में रहने के आदेश दिए गए हैं। हालांकि, अपराध शाखा के अधिकारियों से बात करने की कोशिश गई तो किसी भी वरिष्ठ अधिकारी ने फोन नहीं उठाया।

विज्ञापन


अपराध शाखा के एक अधिकारी के मुताबिक, टीम के करीब 15 सदस्यों का कोरोना टेस्ट कराया गया था। जांच टीम के एक सिपाही की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। अन्य 14 पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बताया जा रहा है कि इनमें सीनियर पुलिस अधिकारी भी हैं।
विज्ञापन


दूसरी तरफ जांच में पता चला है कि मौलाना साद ने कोरोना टेस्ट की अपनी रिपोर्ट अपराध शाखा को भेज दी है। साद ने कोरोना टेस्ट निजी लैब से कराया है। यह टेस्ट निगेटिव है। उधर, अपराध शाखा के अधिकारियों ने इस रिपोर्ट को मानने से इनकार कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने साद को सरकारी अस्पताल से कोरोना टेस्ट कराने को कहा है। उनका कहना है कि सरकारी अस्पताल की रिपोर्ट ही मानी जाएगी। मौलाना साद के खिलाफ के खिलाफ धार्मिक आयोजन कर कोरोना जैसी महामारी को फैलाने का आरोप है। मौलाना साद समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। बाद में एफआईआर में गैरइरादतन हत्या की धारा जोड़ दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed