फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nitish-lalu will be meet kanhaiya on 30th april

कन्हैया से मिलेंगे लालू और नीतीश, बिहार दौरे पर 30 अप्रैल को होगी मुलाकात

Thu, 28 Apr 2016 01:00 AM IST
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 28 Apr 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Nitish-lalu will be meet kanhaiya on 30th april

जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की 30 अप्रैल को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री लाल प्रसाद यादव से मुलाकात होगी। पटना में आयोजित होने वाली बैठक में कन्हैया दोनों नेताओं से अलग-अलग समय पर मिलेगा।

विज्ञापन


इसके अलावा एक मई को पटना में ही आजादी के नाम से कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं को संबोधित करेगा, जिसमें रोहित वेमूला के नाम पर मोदी सरकार को घेरा जाएगा। कन्हैया के बिहार दौरे से सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन


एआईएसएफ (ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन) के राष्ट्रीय  अध्यक्ष वल्ली उल्ला खादिरी के मुताबिक, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन के नौ फरवरी को देशविरोधी में सजा का फैसला सुनाने के विरोध में कन्हैया बुधवार से कैंपस में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार दौरे के दौरान भूख हड़ताल जारी रहेगी

Nitish-lalu will be meet kanhaiya on 30th april
कन्हैया - फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली

हालांकि इसी बीच बिहार दौरे के दौरान उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी। पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का मकसद छात्रों तक रोहित वेमूला के संघर्ष पर जागरूकता पहुंचाना है।

इस कार्यक्रम में रोहित नहीं बनूंगा, रोहित तैयार करूंगा का नारा भी सुनने को मिलेगा। कार्यक्रम का आयोजन ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन और ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन की ओर से किया जा रहा है।

पटना में एक मई को आयोजित होने वाले कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के साथ बैठक होगी। मुख्यमंत्री के न्योते पर ही कन्हैया मिलने जा रहे हैं। हालांकि कन्हैया के आजादी कार्यक्रम में बिजी शेड्यूल के चलते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाग नहीं ले पाएंगे।
-सुशील कुमार, सचिव, एआईएसएफ, बिहार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed