{"_id":"33fd85e5223b092e38b875229c5b535c","slug":"nisha-needed-to-strengthen-the-statement-of-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहा हत्याकांड: केस की मजबूती के लिए निशा का बयान जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहा हत्याकांड: केस की मजबूती के लिए निशा का बयान जरूरी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 28 Apr 2014 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहा जितनी बार मसूरी या अन्य हिल स्टेशन पर घूमने गई, उसके साथ निशा रही। 17 अप्रैल को भी नेहा गाजियाबाद से निशा के साथ ही मेरठ आने की बात कहकर घर से चली थी।
विज्ञापन
जाहिर है, नेहा के बारे में निशा बहुत कुछ जानती है । ऐसे में उसका बयान अहम हो गया है। गाजियाबाद के थाना विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित भूड़ भारतनगर निवासी नेहा वर्मा की 17 अप्रैल को जिमखाना मैदान के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
हत्याकांड में आरोपी वसीम, आसिफ और सुहेब को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। निशा को तलाश रही पुलिस ने नेहा के पति विपिन वर्मा और मां मधु से मदद मांगी है।
विज्ञापन
अहम साक्ष्य मोबाइल नहीं हुआ बरामद: नेहा को गोली मारने के बाद उसका मोबाइल भी आरोपी ले गए थे। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार तो कर लिया, मगर मोबाइल नहीं मिला।
बिलाल को लेकर बैकफुट पर पुलिस: वसीम ने नेहा की हत्या की वजह हिस्ट्रीशीटर हाजी गल्ला के बेटे बिलाल को बताया। पुलिस बिलाल को तलाशने में जुटी थी, मगर अचानक ही पुलिस बैकफुट पर आ गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्याकांड में बिलाल का कोई रोल नहीं।