फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nirbhaya mother Asha Devi big statement regarding the brutality with trainee female doctor

'हम आज भी 2012 में हैं': निर्भया की मां का फूटा गुस्सा, बोलीं- बेटी को इंसाफ मिले, ममता दें इस्तीफा?

Sun, 18 Aug 2024 08:04 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sun, 18 Aug 2024 08:04 AM IST
सार

Kolkata Doctor Misdeed Case: बंगाल में हुई ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता को लेकर निर्भया की मां आशा देवी ने बड़ा बयान दिया है। बीते सोमवार से डॉक्टर हड़ताल पर हैं। सीएम ममता बनर्जी पर आरोप लगाए हैं और इस्तीफे की मांग की है। 

विज्ञापन
Nirbhaya mother Asha Devi big statement regarding the brutality with trainee female doctor
निर्भया की मां आशा देवी - फोटो : एएनआई

विस्तार

Kolkata Doctor Misdeed Case: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से दु्ष्कर्म और हत्या के खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जमकर आलोचना हो रही है। वहीं देशभर के डॉक्टरों ने मोर्चा खोल रखा है। अब 2012 में दिल्ली में हुए निर्भया सामूहिक बलात्कार मामले की पीड़िता यानी निर्भया की मां का बयान भी सामने आ गया है। निर्भया की मां आशा देवी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफा देने की मांग की है। 

विज्ञापन

मीडिया से बात करते हुए निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि उस बेटी के साथ जो हुआ, अगर एक से अधिक लोग हैं, तो सभी आरोपियों को तुरंत पकड़ा जाना चाहिए। उन्हें तुरंत सजा मिलनी चाहिए। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि लड़की के साथ एक व्यक्ति ने मारपीट की या सामूहिक बलात्कार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्भया की मां कने कहा कि एक डॉक्टर के साथ इतना घिनौना अपराध तब हुआ जब वह अस्पताल में ड्यूटी पर थी। अगर डॉक्टर अस्पताल के अंदर सुरक्षित नहीं हैं, तो आम महिलाओं और लड़कियों के बारे में क्या सोचा जाए। 

विज्ञापन

आगे कहा कि सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि वहां जो स्थिति बनी है। सरकारें एक-दूसरे पर आरोप लगा रही हैं और विरोध प्रदर्शन कर रही हैं, बजाय उस मामले और महिला सुरक्षा पर काम करने और कानून की कमियों पर काम करने के स्वास्थ्य मंत्रालय, पुलिस सब कुछ सीएम (पश्चिम बंगाल) के अधीन आता है।

बंगाल सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि समझ में नहीं आता कि वह किसके खिलाफ विरोध कर रही हैं। किससे फांसी की सजा मांग रही हैं। कानून उनके हाथ में है, सरकार कम से कम मामले को निचली अदालत में ठीक से भेज सकती है। जब भी ऐसी घटना होती है तो निर्भया का नाम आता है लेकिन हमने निर्भया कांड से क्या सीखा, व्यवस्था में क्या बदलाव आया है? हम अभी भी 2012 में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed