फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ninth class student seeks high court after out from school

स्कूल से निकाले जाने पर 9वीं की छात्रा पहुंची हाईकोर्ट

Sat, 22 Sep 2018 05:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 22 Sep 2018 05:16 AM IST
विज्ञापन
ninth class student seeks high court after out from school
दिल्ली के सरकारी स्कूल में दो बार फेल होने पर स्कूल से निकाले जाने के बाद 9वीं की छात्रा ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उसने वकील की मार्फत याचिका में कहा कि छात्र-छात्राएं फेल होने के बावजूद फिर से नियमित तौर पर पढ़ाई करना चाहते हैं
विज्ञापन


लेकिन दिल्ली सरकार का सर्कुलर जारी होने के बाद हजारों छात्र-छात्राओं को स्कूल से अचानक निकाल दिया गया है। हाईकोर्ट इस मामले में सोमवार को सुनवाई करेगा।      
विज्ञापन


याचिका वकील अशोक अग्रवाल ने दायर की है। याचिका में तुगलकाबाद स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा पूजा को स्कूल से निकाले जाने समेत अन्य हजारों छात्रों को स्कूलों से निकाले जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने अपने सर्कुलर में स्कूलों के प्रधानाचार्यों को आदेश दिया है कि जो छात्र 9वीं कक्षा में दो बार फेल हुए हैं, उन्हें स्कूल से निकाल दिया जाए।

पूजा 9वीं कक्षा में दो बार फेल हो चुकी हैं। तीसरी बार उसे स्कूल में दाखिला मिल गया था। इस बार पास होने के लिए वह मेहनत से पढ़ाई कर रही है, लेकिन पिछले सप्ताह दिल्ली सरकार का सर्कुलर जारी होने के बाद उसे स्कूल से अचानक निकाल दिया गया।

याचिका में छात्रा ने भी शिक्षा के अधिकार के तहत फिर से स्कूल में पढ़ने की अनुमति मांगी है। वकील ने याचिका में दावा किया कि इस सर्कुलर के जारी होने से दिल्ली के स्कूलों से औसतन 20 हजार छात्र-छात्राओं को निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed