{"_id":"5c69e0ecbdec2273923c28e8","slug":"nine-years-old-girl-kidnapped-and-brutally-assaulted-in-muradnagar-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण कर बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण कर बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी को दबोचा
Mon, 18 Feb 2019 04:02 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादनगर
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 18 Feb 2019 04:02 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादनगर में झुग्गी के बाहर खेल रही नौ साल की बच्ची को अगवा कर युवक ने दुष्कर्म किया। काफी देर तक मासूम के न मिलने पर परिजन उसे तलाश हुए खेत में पहुंचे और आरोपी को दबोचकर पीटा। पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी की खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
हाईवे पर बसंतपुर सैंथली गांव के पास एक हाउसिंग बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां पश्चिम बंगाल के लोग मजदूरी कर रहे हैं। निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास पश्चिम बंगाल निवासी एक व्यक्ति झुग्गी बनाकर परिवार के साथ रह रहा है। शनिवार शाम उसकी बच्ची (9) झुग्गी के बाहर खेल रही थी।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी बीच पास की झुग्गी में रहने वाला युवक आया और मासूम को अगवा कर निर्माणाधीन बिल्डिंग के पीछे खेत में ले गया। यहां युवक ने बच्ची से दुष्कर्म किया। काफी देर तक बच्ची के घर न पहुंचने पर परिजन उसकी तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
तभी खेत की ओर से बच्ची की चीख पुकार सुनकर वे वहां पहुंचे और आरोपी को दबोचकर पीटा। प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म व पॉस्को एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी नूरआलम शीतल पुंजी पश्चिम बंगाल का रहने वाला है।