फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nine-year child story, will horrors

नौ साल के बच्चे की कहानी, दिल दहला देगी

Mon, 01 Dec 2014 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 01 Dec 2014 11:33 PM IST
विज्ञापन
Nine-year child story, will horrors

अम्मा बहुत काम करवाती थी। थक जाने और काम न कर पाने पर मारती थी। कई बार खाना भी नहीं देती थी। यह कहना है नौ साल के बच्चे का, जिसे चाइल्ड लाइन की सहयोगी संस्था एफएक्सबी इंडिया सुरक्षा ने नोएडा पुलिस की मदद से छुड़ाया है। निठारी में रहने वाले एक परिवार ने उसे पांच साल से बंधक बना रखा था।

विज्ञापन


एफएक्सबी इंडिया सुरक्षा के कार्यक्रम अधिकारी सत्य प्रकाश ने बताया कि सूचना मिली थी कि करीब नौ साल का बच्चा निठारी में किराये के मकान में रहने वाले रिक्शा चालक नरोत्तम और उसके परिवार के साथ रह रहा है। सूचना थी कि यह बच्चा उनका नहीं है और उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। रविवार को मौके पर पहुंचकर पुलिस की मदद से बच्चे को मुक्त करा लिया।
विज्ञापन


नरोत्तम के मुताबिक करीब पांच साल पहले बच्चा सेक्टर-30 स्थित डीपीएस नोएडा की लाल बत्ती के पास उन्हें मिला था। बच्चा संभवत: डीपीएस की यूनिफार्म में था और उसके पास पानी की एक बोतल भी थी। नरोत्तम ने उसका बैग और आईडी कार्ड नष्ट कर दिया था। साथ ही बच्चे का नाम शिवा रखा था। नरोत्तम का दावा है कि बच्चा मिलने की सूचना उसने स्थानीय पुलिस को दी थी। उसकी अपनी दो संतान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बच्चे का कहना है कि अम्मा उसे पीटती थी (नरोत्तम की पत्नी)। बच्चे की आंख के पास चोट के निशान मिले हैं। मेडिकल परीक्षण के बाद बच्चे को बाल संरक्षण गृह में रखा गया है। सत्य प्रकाश ने बताया कि एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने गुमशुदा बच्चों की लिस्ट खंगालने और बच्चे के मां-बाप को खोजने का आश्वासन दिया है। सत्यप्रकाश का कहना है कि इस मामले में डीपीएस नोएडा की प्रिंसिपल का कहना है कि उनकी जानकारी में स्कूल का कोई भी बच्चा बीते चार से पांच साल में गायब नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed