फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nine people report positive in the same house in south delhi raj nagar

दिल्लीः राज नगर पार्ट-टू, एक ही घर में नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

Mon, 27 Apr 2020 05:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 27 Apr 2020 05:15 AM IST
विज्ञापन
Nine people report positive in the same house in south delhi raj nagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के राज नगर पार्ट-टू के हॉटस्पॉट में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर नौ हो गए हैं। एक ही परिवार के चार सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद दो गलियों को बंद कर दिया गया था।

विज्ञापन


इसके बाद टीम के सदस्यों ने हॉटस्पॉट में रहने वालों का सर्वे किया। इस दौरान उसी घर की पहली मंजिल पर रहने वाले दूसरे परिवार के पांच सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।
विज्ञापन


इस परिवार के सदस्य 12 दिनों से घर से बाहर नहीं निकले थे, फिर संक्रमित हो गए। राज नगर-टू की एक और गली में अन्य लोगों के संक्रमित होने की शिकायत मिल रही है। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन पत्रकार कोरोना की चपेट में

दिल्ली में तीन पत्रकार कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। रविवार को जिला प्रशासन ने इनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। इनके अलावा एक न्यूज एजेंसी का वाहन चालक भी कोरोना संक्रमित मिला है। प्रशासन के आगे सबसे बड़ी चुनौती इनके संक्रमण स्त्रोत का पता लगाना है।  स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फोटो जर्नलिस्ट करोल बाग का निवासी है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया है कि करोल बाग स्थित एक एटीएम से रुपये निकालने के बाद उन्होंने पास में ही खड़े एक रेहड़ी-पटरी वाले से फल खरीदे थे। घर आने के बाद तबीयत खराब होने लगी और तेज बुखार हो गया। इसी दौरान जब जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं पत्रकार का कहना है कि कोरोना का संक्रमण एटीएम या रेहड़ी-पटरी वाले ही से लगा है। हालांकि प्रशासन अब संक्रमण स्त्रोत का पता लगाने में जुट गया है। वहीं इन तीनों के संपर्क में आए बाकी पत्रकारों को भी होम क्वारंटीन के निर्देश दिए गए हैं। 

मरकज से घर लौटे जमाती से परिवार के 11 लोग संक्रमित
निजामुद्दीन स्थित मरकज में तब्लीगी जमात से संक्रमित होने के बाद घर पहुंचे एक शख्स से उसका पूरा परिवार कोरोना की चपेट में आ गया। रविवार को नंदनगरी स्थित सुंदर नगरी में यह परिवार कोरोना संक्रमित मिला है। परिवार के सभी 11 सदस्यों को भर्ती किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, 15 अप्रैल को सुंदर नगरी निवासी एक शख्स में कोरोना लक्षण मिलने पर जांच कराई थी। 17 अप्रैल को पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने के बाद उसे लोकनायक अस्पताल भर्ती कराया गया। उसके परिवार के अन्य सदस्यों की जांच भी की गई। रविवार को यह सभी संक्रमित मिले। इनमें चार भाई, उनकी पत्नी व बच्चे शामिल हैं। सभी रोगियों में पहली स्टेज का कोरोना संक्रमण मिलने के चलते मंडोली स्थित क्वारंटीन केंद्र में रखा गया है। जिला प्रशासन ने इस परिवार से संपर्क करने वालों की पहचान करना भी शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed