{"_id":"5d8d4e0b8ebc3e93b31a684c","slug":"nine-lakh-rupees-lotted-from-customer-in-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में ग्राहक से नौ लाख लूटे, एक दबोचा, दूसरे की तालाश में पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में ग्राहक से नौ लाख लूटे, एक दबोचा, दूसरे की तालाश में पुलिस
Fri, 27 Sep 2019 05:17 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 27 Sep 2019 05:17 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा से लूटपाट करने निकले दो बदमाश लोनी होते हुए दिल्ली के फर्श बाजार पहुंच गए। यहां भोलानाथ नगर स्थित सेंट्रल बैंक में बदमाशों ने एक ग्राहक से 8.89 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद दोनों बदमाश फरार होने लगे। शोरशराबा हुआ तो एक बदमाश को भीड़ व पुलिस ने दबोच लिया।
उसके पास से लूटा गया कैश और हथियार बरामद हुआ। इसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव धनौरा, अमरोहा (यूपी) निवासी विकास के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर साथी की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित कारोबारी महेश परिवार के साथ फर्श बाजार इलाके में रहते हैं। इनका इलाके में ही साड़ियों का कारोबार है। बृहस्पतिवार दोपहर को वह भोलानाथ नगर स्थित सेंट्रल बैंक में रुपये जमा कराने आया था। इसी दौरान बैंक में नकाबपोश दो बदमाश पिस्टल लेकर घुस गए।
विज्ञापन
उन्होंने महेश से 8.89 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद आरोपी फरार होने लगे। इस बीच एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा बाइक से फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी विकास ने बताया कि उसे और उसके साथी को रुपयों की जरूरत थी। दोनों मंगलवार को लूट के इरादे से ट्रेन से लोनी के बेहटा-हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां रात दोनों ने रेलवे स्टेशन पर बिताई।
इसके बाद दोनों बेहटा से किसी जानकार की बाइक लेकर दिल्ली के लिए निकले। यहां बृहस्पतिवार दोपहर करीब 3.30 बजे सेंट्रल बैंक पहुंचने पर दोनों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार होने लगे तो शोरशराबा होने पर भीड़, बीट स्टाफ और पीसीआर कर्मियों ने विकास को दबोच लिया। दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया।