फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nights will be cold due to icy wind in Delhi-NCR air in most areas in very bad category

Weather News: दिल्ली-NCR में बर्फीली हवा से सर्द होंगी रातें, अधिकतर इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में

Sat, 02 Dec 2023 10:11 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 02 Dec 2023 10:11 PM IST
सार

राजधानी में हवा की गति तेज होने प्रदूषण के स्तर में मामूली कमी आई है, लेकिन अधिकतर इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। शनिवार को एक बार फिर एनसीआर में दिल्ली की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। 

विज्ञापन
Nights will be cold due to icy wind in Delhi-NCR air in most areas in very bad category
दिल्ली की सर्दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में चल रही उत्तर-पश्चिमी दिशाओं से बर्फीली हवा से रातें सर्द हो गई हैं। शनिवार को न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो शुक्रवार के मुकाबले करीब एक डिग्री कम है। आने वाले दिनों में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान है। संभावना है कि आठ दिसंबर तक यह गिरकर 10 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग का अनुमान है कि पूरे सप्ताह उत्तर-पश्चिमी दिशाओं से ठंडी हवा चलेगी, जिस कारण तापमान में गिरावट हो सकती है। अनुमान है कि दिल्ली में आठ दिसंबर तक न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं अधिकतम तापमान में भी गिरावट होगी। रविवार की सुबह घना कोहरा छा सकता है। दोपहर में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान गिरने के साथ दिन में ठंडक महसूस हो सकती है। दिन में हल्की ठंडी हवा चलने से स्थिति खराब होगी।

विज्ञापन

दिल्ली के अधिकतर इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंची
राजधानी में हवा की गति तेज होने प्रदूषण के स्तर में मामूली कमी आई है, लेकिन अधिकतर इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। शनिवार को एक बार फिर एनसीआर में दिल्ली की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 353 दर्ज किया गया, जोकि बेहद खराब श्रेणी है। यह शुक्रवार के मुकाबले 19 सूचकांक कम है।

शनिवार को सुबह से ही धुंध के साथ कोहरा देखने को मिला। दिन में धूप पूरी तरह से नहीं खिली। प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों को सांस लेने परेशानी हो रही है। एक इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। 29 इलाकों में हवा बेहद खराब व दो इलाकों में हवा मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। 

दिल्ली में हवा समग्र रूप से बेहद खराब श्रेणी में बनी रही। कमोबेश यही स्थिति मंगलवार तक बने रहने का अनुमान है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दिल्ली में शनिवार को एक इलाके में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। इसमें नेहरू नगर में 401 सूचकांक दर्ज किया गया, जोकि गंभीर श्रेणी हैं। साथ ही, 29 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। यहां जहांगीरपुरी में 386, द्वारका सेक्टर 8 में 378, न्यू मोती बाग में 374, सीरीफोर्ट में 373, विवेक विहार में 371 व रोहिणी में 366 सूचकांक दर्ज किया गया। यह बेहद खराब श्रेणी है। वहीं, दो इलाकों में हवा मध्यम श्रेणी में रही। यहां डीटीयू में 267 व शादीपुर में 251 एक्यूआई दर्ज किया गया।

मंगलवार तक बेहद खराब श्रेणी में रहेगी हवा
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक शनिवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति चार से छह किलोमीटर प्रतिघंटे रही। रविवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति आठ किलोमीटर प्रतिघंटे रहने के आसार है। वहीं, सुबह के समय धुंध व कोहरा छाए रहने की आशंका है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी। सोमवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलेंगी। इस दौरान हवा की चाल छह से आठ किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। मंगलवार को भी हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेंगी। सफर इंडिया के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली में पीएम 2.5 की मात्रा लगभग 174 दर्ज की गई। वहीं, पीएम 10 की मात्रा करीब 276 दर्ज की गई।

एनसीआर में दिल्ली की हवा रही सबसे अधिक प्रदूषित
सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक अधिक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 353 रहा, जोकि बेहद खराब श्रेणी है। फरीदाबाद में 272, गाजियाबाद में 270, नोएडा में 322, ग्रेटर नोएडा में 324 व गुरुग्राम में 258 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed