फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   night curfew unlikely in Delhi

संक्रमण दर में कमी, फिलहाल दिल्ली में रात्रि कर्फ्यू की संभावना नहीं, लेकिन मुमकिन हैं नई पाबंदियां

Wed, 02 Dec 2020 05:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 02 Dec 2020 05:26 AM IST
विज्ञापन
night curfew unlikely in Delhi
demo pic... - फोटो : Amar Ujala

राजधानी में कोरोना से बेहतर होते हालात को देखते हुए अब रात्रि कर्फ्यू लगाए जाने की संभावना नहीं है। सरकार के सूत्रों का कहना है कि कई दिनों से संक्रमण दर कम हो रही है। मामलों में भी कमी आ रही है। इसलिए सरकार फिलहाल कोई नई पाबंदी नहीं लगाएगी। हाईकोर्ट के पूछने पर दिल्ली सरकार ने कहा कि संक्रमण पर काबू पाने के लिए कुछ नई पाबंदियों पर विचार किया जा रहा है। 

विज्ञापन


अदालत जानना चाहती थी कि क्या सरकार के पास रात या वीकेंड पर कर्फ्यू लगाने की कोई योजना है। इस पर दिल्ली सरकार की ओर से बताया गया था कि किसी तरह के कर्फ्यू पर अभी फैसला नहीं हुआ है ,लेकिन इस पर सक्रियता से बात हो रही है। अगर कोरोना के मामले बढ़ना जारी रहते हैं तो दिल्ली में कुछ पाबंदियां वापस लगाई जा सकती हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नई गाइडलाइंस में राज्यों को नाइट कर्फ्यू या वीकेंड पर पाबंदियां लगाने की छूट दी है लेकिन लॉकडाउन लागू करने से पहले अनुमति लेनी होगी। 
विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राजधानी में पिछले 24 घंटों में 4006 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। वहीं, मंगलवार को 5036 लोगों डिस्चार्ज किया गया है। इसी के साथ 86 मौतें दर्ज की गई हैं। दिल्ली में अभी कुल पॉजिटिविटी रेट 9.05 प्रतिशत है। जबकि पिछले दस दिनों में मृत्यु दर 1.93 प्रतिशत दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में मंगलवार को 58456 कोरोना जांच की गई हैं। इसमें 30297 आरटी-पीसीआर जांच और 28159 रैपिड एंटीजन जांच शामिल हैं। राजधानी में अब तक कुल 63,46, 521 कोरोना जांच की गई हैं। दिल्ली में अब तक कुल 5,74,380 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें से कुल 5,33,351 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से राजधानी में अब तक कुल 9,260 मौतें हुई हैं। दिल्ली में अभी कुल 31,769 सक्रिय मरीज हैं। इसमें से 19400 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। राजधानी में अभी कुल 5669 कंटेनमेंट जोन हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed