फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nigerian man and woman arrested for illegal liquor party in Greater Noida

अवैध शराब पार्टी पर छापा: ग्रेटर नोएडा में अफ्रीकी नागरिकों को परोसी शराब, नाइजीरियन महिला-पुरुष गिरफ्तार

Sat, 17 May 2025 04:35 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 17 May 2025 04:35 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में आबकारी विभाग और पुलिस ने गेस्ट हाउस में अवैध शराब पार्टी पर छापा मारकर नाइजीरियन महिला और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से हरियाणा मार्का अवैध शराब और टोयोटा कार बरामद हुई है।

विज्ञापन
Nigerian man and woman arrested for illegal liquor party in Greater Noida
नाइजीरियन महिला-पुरुष गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में आबकारी विभाग, सूरजपुर कोतवाली पुलिस और क्राइम डिटेक्शन टीम (सीडीटी) की संयुक्त कार्रवाई में शनिवार को एक नाइजीरियन महिला और उसके सहयोगी को अवैध शराब परोसने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई यूपीएसआईडीसी साइट-सी के पास बी-84 एबोड गेस्ट हाउस में की गई, जहां बिना अनुमति हरियाणा मार्का शराब के साथ अवैध पार्टी और रेस्तरां संचालन हो रहा था।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान नाइजीरिया के ओरेकेसे स्ट्रीट, ओगवुशुकुरे निवासी कैसेंड्रा (44) और उनके सहयोगी विक्टर (44) के रूप में हुई है। दोनों वर्तमान में पैरामाउंट सोसाइटी नोएडा में रह रहे थे। उनके कब्जे से एक टोयोटा कार और हरियाणा मार्का अवैध शराब बरामद की गई।
विज्ञापन


प्रवर्तन अभियान के तहत कार्रवाई
जिला आबकारी अधिकारी सुबोध श्रीवास्तव ने बताया कि अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के क्रम में शुक्रवार रात मुखबिर की सूचना पर आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 एवं और सूरजपुर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने यूपीएसआईडीसी के बी-84 एबोड गेस्ट हाउस में अवैध पार्टी एवं रेस्तरां संचालन के साथ अवैध शराब बिक्री के रोकथाम के लिए दबिश दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अफ्रीकन व्यक्ति कर रहे थे शराब पार्टी
दबिश के दौरान विदेशी मूल के अफ्रीकन व्यक्तियों द्वारा शराब पार्टी करते हुए पाया गया। टीम को देखकर अफ्रीकन मूल के लोग भागने लगे तो मुखबिर की निशान देही पर रेस्तरां की संचालिका कसांद्रा निवासी नाइजीरिया एवं उसके सहयोगी विक्टर को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। रेस्तरां की संचालिका के निशान देही पर अवैध परिवहन के लिए प्रयोग की जा रही टोयोटा कार को जब्त किया। 

हरियाणा मार्का अवैध शराब बरामद 
साथ ही हरियाणा मार्का अवैध शराब बरामद की गई। इसमें 179 बोतल कोरोना एक्स्ट्रा बीयर (330 एमएल), 24 कैन किंगफिशर बीयर (500 एमएल), 50 कैन बडवाइजर मेगना बीयर (500 एमएल), 10 बोतल समर रेड वाइन, दो बोतल एब्सोल्यूट वोडका (750 एमएल), चार बोतल मार्टेल (700 एमएल), दो बोतल जॉनी वॉकर ब्लैक लेबल और चार बोतल जॉनी वॉकर रेड लेबल शामिल हैं। इन बोतलों पर 'फॉर सेल इन हरियाणा ओनली' लिखा था, जो उत्तर प्रदेश में बिक्री को अवैध दर्शाता है।


जिला आबकारी अधिकारी सुबोध श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों के पासपोर्ट और वीजा की जांच की जा रही है। उनके खिलाफ सूरजपुर थाने में आबकारी अधिनियम और धारा 14 विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने पुष्टि की कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed