फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NIA arrested active member of ISIS from Batla House in Delhi

Delhi: स्वतंत्रता दिवस से पहले एनआईए को बड़ी कामयाबी, दिल्ली के बटला हाउस से ISIS का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

Sun, 07 Aug 2022 01:58 PM IST
शाहरुख खान एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 07 Aug 2022 01:58 PM IST
सार

गिरफ्तार संदिग्ध आईएसआईएस का कट्टर और सक्रिय सदस्य है। संदिग्ध की पहचान मोहसिन अहमद के रूप में हुई है, वह बिहार का रहने वाला है। इस दौरान आईएसआईएस का ऑनलाइन प्रोपोगेंडा चला रहा था। पिछले कुछ समय से वह बटला हाउस में रह रहा था।

विज्ञापन
NIA arrested active member of ISIS from Batla House in Delhi
एनआईए की गिरफ्त में आईएसआईएस से जुड़ा संदिग्ध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को बड़ी कामयाबी मिली है। देश की राजधानी दिल्ली के बटला हाउस से प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन आईएसआईएस (ISIS) से जुड़े एक संदिग्ध को एनआईए ने गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


गिरफ्तार संदिग्ध आईएसआईएस का कट्टर और सक्रिय सदस्य है। संदिग्ध की पहचान मोहसिन अहमद के रूप में हुई है, वह बिहार का रहने वाला है। इस दौरान आईएसआईएस का ऑनलाइन प्रोपोगेंडा चला रहा था। पिछले कुछ समय से वह बटला हाउस में रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह भारत और विदेशों में आईएसआईएस से सहानुभूति रखने वाले लोगों से फंड इकट्ठा करता था। इसके लिए वह क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करता था। 
विज्ञापन

 

एनआईए के मुताबिक, अहमद आईएसआईएस का कट्टर और सक्रिय सदस्य है। उसे भारत और विदेशों में सहानुभूति रखने वालों से आईएसआईएस के लिए धन इकट्ठा करने में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एनआईए की टीम ने बाटला स्थित अहमद के घर पर छापा मारा। छापामारी के दौरान उसके घर से कई आपत्तिजनक दस्तावेज मिले हैं। मामले में आगे की जांच जारी है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed