फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ngt cancels plea asking permission to open petrol pump in ghaziabad green belt

एनजीटी ने खारिज की गाजियाबाद में पेट्रोल पंप को खोलने की इजाजत मांगने वाली याचिका

Mon, 18 Feb 2019 05:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 18 Feb 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
ngt cancels plea asking permission to open petrol pump in ghaziabad green belt

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने सोमवार को वह याचिका खारिज कर दी जिसमें गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा मास्टर प्लान 2021 के प्रावधानों का कथित रूप से उल्लंघन करते हुए हरित क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप को अनुमति दिए जाने को चुनौती दी गई थी।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति रघुवेंद्र एस राठौड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि आवेदक की तरफ से कोई उपस्थित नहीं है।

याचिकाकर्ता ने 13 फरवरी को निजी कारणों का हवाला देते हुए स्थगनादेश का अनुरोध किया था। इससे पहले अधिकरण ने हरित क्षेत्र में पेट्रोल पंप को अनुमति देने पर जीडीए को आड़े हाथ लिया था।
विज्ञापन


अधिकरण स्थानीय निवासी कमल की याचिका पर सुनवाई कर रहा था जिसमें आरोप लगाया गया था कि संबंधित जमीन पर पेट्रोल पंप की अनुमति गाजियाबाद मास्टर प्लान 2021 के प्रावधानों का उल्लंघन है क्योंकि यह जमीन हरित क्षेत्र के रूप में आरक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed