{"_id":"397dcb2324bd52b8fa3ad5f5a042ddfc","slug":"next-week-will-be-the-rain-to-face-the-cold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले हफ्ते फिर होगी बारिश, सताएगी सर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले हफ्ते फिर होगी बारिश, सताएगी सर्दी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 05 Jan 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ाके की ठंड के बाद खिली धूप का आनंद बस दो तीन दिन और उठा सकेंगे। मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि अगले सप्ताह फिर बारिश होगी। इसके साथ ही फिर ठंड बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
अब दिल्ली-एनसीआर में मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दो-तीन दिन तक तापमान सामान्य से नीचे नहीं आएगा। दिन में धूप खिलने से लोगों को गर्मी का आनंद मिलेगा।
विज्ञापन
शुक्रवार से पाला गिरने के चलते तापमान में गिरावट आ सकती है। इसके बाद वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की मार फिर से एनसीआर पर पड़ेगी।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार के आसपास और इसके बाद दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के बाद तापमान गिरने से सर्दी बढ़ जाएगी। फिलहाल तापमान सामान्य रहने से खुशनुमा मौसम में दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंदर नहीं रहेगा।
विज्ञापन