{"_id":"60523a8a79fe08328f48f991","slug":"new-party-named-rashtriya-lokneeti-party-launched-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: नई सोच और नेतृत्व को आगे लाने के लिए बनाई पार्टी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों का किया गया चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: नई सोच और नेतृत्व को आगे लाने के लिए बनाई पार्टी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों का किया गया चयन
Wed, 17 Mar 2021 10:51 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 17 Mar 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
हम ऐसे समाज और राष्ट्र की परिकल्पना करते हैं जहां समाज का अंतिम व्यक्ति भी महसूस करें कि देश के विकास में उसकी भी अहम भूमिका और हिस्सेदारी है। लोकतंत्र की गूंज और राष्ट्र उत्थान में उसके पसीने की गंध का भी मोल हो, तभी सही मायने में लोकशाही का राम-राज्य स्थापित हो सकेगा।
एक ऐसा समाज जो पारदर्शी नेतृत्व, आधुनिक तकनीक और नेक नीयत के साथ बुजुर्गों का सम्मान, स्त्रियों की सुरक्षा और नौनिहालों के स्वर्णिम भविष्य की गारंटी देता हो, यह कहना था राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी के कन्वीनर एडमिन दीपक पांडिया का।
राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी के लॉन्च के अवसर पर उन्होंने कहा की जहां सरकार दाता के अहंकार में और जनता याचक के रूप में न हों, अपितु सरकार अपना दायित्व निर्वहन करते हुए प्रत्येक नागरिक के घर-द्वार तक सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
इस दौरान सर्वसम्मति से पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का चयन किया गया जिसमें ब्रिगेडियर बी. के. खन्ना को चीफ कन्वीनर, दीपक पांडिया को कन्वीनर एडमिन, एन. के. शर्मा को कन्वीनर फाइनेंस, डॉ. एल. सी. शर्मा को मेंटोर और रेणु नेगी को कन्वीनर मीडिया रिलेशन नियुक्त किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय सलाहकार बोर्ड में जे. पी. सिंह, अलोक कुमार, आईएएस रिटायर्ड गौतम मारवाह, पद्मश्री भारत भूषण त्यागी और ब्रिगेडियर विनोद दत्ता शामिल हुए।