फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   new Congress state president can be announced by this evening

आज शाम तक हो सकती है दिल्ली के नए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा

Mon, 14 Oct 2019 06:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 14 Oct 2019 06:03 AM IST
विज्ञापन
new Congress state president can be announced by this evening
demo pic - फोटो : Social Media

प्रदेश कांग्रेस को आज शाम तक नए अध्यक्ष के मिलने की संभावना है। आला नेताओं की 10 दिन में हुई बैठकों और मुलाकातों में इस पद के लिए वरिष्ठ और युवा नेताओं के नाम पर गंभीरता से चर्चा हुई है। माना जा रहा है कि इसमें युवा नेतृत्व पर सहमति बनी है। आलाकमान की मुहर लगने के बाद सोमवार शाम तक नए प्रदेशाध्यक्ष के नाम की घोषणा हो सकती है।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद करीब ढाई महीने से खाली है। इसी कारण पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए सक्रिय भी कम ही दिख रही है। इस पद को लेकर अंतर्विरोध भी थे। अब नाम की घोषणा होते ही विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का चयन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए कार्यकर्ताओं, जिलाध्यक्षों सहित पार्टी के सभी नेताओं के साथ बैठकें होंगी। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पीसी चाको ने बताया कि सोमवार शाम तक अध्यक्ष के नाम की घोषणा की संभावना है। इसके साथ ही सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंदरूनी कलह पड़ेगी भारी

नए प्रदेशाध्यक्ष को अंदरूनी कलह का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। कुछ दिन से संदीप दीक्षित की चिट्ठी पर पार्टी बंटी दिखी है। इसके बावजूद आलाकमान विधानसभा चुनाव पूरी ताकत से लड़ने का पक्षधर है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी को अंतर्विरोध से नुकसान न हो, इसलिए पूर्वांचल के किसी नेता को कमान मिल सकती है। पार्टी की कोशिश पूर्वांचल के वोट बैंक को खींचने की है। सूत्रों के मुताबिक, पूर्व सांसद और क्रिकेटर कीर्ति आजाद सबसे मजबूत दावेदार माने गए हैं।

आप से निराश तीन-चार नेता ज्लद आएंगे

नेताओं के मुताबिक, सत्ताधारी आप से निराश कुछ और नेता जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। चांदनी चौक क्षेत्र से विधायक अलका लांबा के पार्टी में शामिल होने के बाद यह रास्ता खुल गया है। माना जा रहा है कि नए प्रदेशाध्यक्ष के नाम की घोषणा के बाद आप के तीन-चार नेता पार्टी में शामिल होने की लाइन में हैं। प्रदेश प्रभारी पीसी चाको ने भी इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed