फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New Agra will be built on both sides of Yamuna Expressway

Greater Noida : यमुना एक्सप्रेसवे के दोनों किनारे बसेगा न्यू आगरा, प्राधिकरण ने तैयार किया खाका

Sat, 23 Nov 2024 05:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 23 Nov 2024 05:46 AM IST
सार

ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और आधुनिक सुविधाओं के समन्वय से बसने वाले नए आगरा का खाका यमुना विकास प्राधिकरण ने तैयार कर दिया है। 

विज्ञापन
New Agra will be built on both sides of Yamuna Expressway
यमुना एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और आधुनिक सुविधाओं के समन्वय से बसने वाले नए आगरा का खाका यमुना विकास प्राधिकरण ने तैयार कर दिया है। न्यू आगरा अर्बन सेंटर को यमुना एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ किनारे पर बसाया जाएगा। 

विज्ञापन


मास्टर प्लान में दर्ज स्थान और जमीनों के भौतिक सत्यापन के बाद इसकी फाइनल रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसी रिपोर्ट शासन स्तर से मास्टर प्लान 2041 में दर्ज कराई जाएगी। दरअसल, न्यू आगरा के तैयार कार्ययोजना में छोटी-छोटी टाउनशिप को जगह दी गई है। 
विज्ञापन


10500 हेक्टेयर में बसने वाले शहर में धरोहर, पर्यावरण, यातायात और औद्योगिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा। इसके साथ ही हॉलीवुड, बॉलीवुड सहित दुनिया के प्रसिद्ध मिनिएचर, पार्क और स्मारक बनाए जाएंगे। प्रस्तावित परियोजनाओं की जमीन का भौतिक सत्यापन अधिकारियों की टीम करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर को बसाने के लिए अमेरिका की कंपनी ट्रेक्टवेल स्काई ग्रुप ने 60 गांवों का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार किया है। भौतिक सत्यापन में बेहतर कनेक्टिविटी और जमीन पर अवैध अतिक्रमण समेत अन्य मामलों की जांच की जाएगी। 

न्यू आगरा अर्बन सेंटर को यमुना एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ किनारे पर बसाने का निर्णय लिया गया है। मास्टर प्लान शासन को भेजने से पहले भौतिक सत्यापन कराया जाएगा।  
- शैलेंद्र भाटिया, ओएसडी, यमुना प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed