फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   never threatened the Chief Secretary - Delhi's Deputy CM said in police interrogation

मुख्य सचिव को नहीं धमकाया - पुलिस पुछताछ के दौरान दिल्ली के डीप्टी सीएम ने कहा

Sat, 26 May 2018 08:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 26 May 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
 never threatened the Chief Secretary -  Delhi's Deputy CM said in police interrogation
manish sisodia

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इससे इंकार किया है कि उन्होंने 19 फरवरी को फोन कर मुख्य सचिव अंशु प्रकाश को धमकाया था। उनका कहना था कि वह उपमुख्यमंत्री होने के नाते मुख्य सचिव को फोन करते रहते हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पुलिस ने मुख्य सचिव अंशु प्रकाश मारपीट मामले में शुक्रवार शाम को उपमुख्यमंत्री से उनके मथुरा रोड स्थित सरकारी आवास पर पूछताछ की थी। उत्तरी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त हरेन्द्र कुमार सिंह की देखरेख में सिविल लाइंस एसीपी अशोक त्यागी, सिविल लाइंस थानाध्यक्ष करण सिंह, एटीओ ज्ञानेश्वर सिंह, एएटीएस प्रभारी विवेकानंद झा और सिविल लाइंस थाने में तैनात एसआई अभिजीत ने करीब पौने तीन घंटे पूछताछ की थी।
विज्ञापन


पूछताछ करने वाली टीम के एक सदस्य ने बताया कि सिसोदिया ने टीम से न तो पानी पूछा और न ही चाय पिलाई। पुलिसकर्मी अपने साथ पानी भी नहीं ले गए थे। सिसोदिया से 100 से ज्यादा सवाल पूछे गए थे। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि मुख्य सचिव से मारपीट नहीं हुई। बैठक में मुख्यमंत्री बैठे हुए थे इस कारण उन्होंने हंगामा होने पर हस्तक्षेप नहीं किया था। उपमुख्यमंत्री बैठक में हंगामा होने की बात मानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed